Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

NY Cinema In Kanpur: फ़िल्म स्टार अजय देवगन की हुई 'हीर' जाने 57 साल पुराने उस सिनेमा घर की इनसाइड स्टोरी

NY Cinema In Kanpur: फ़िल्म स्टार अजय देवगन की हुई 'हीर' जाने 57 साल पुराने उस सिनेमा घर की इनसाइड स्टोरी
हीर पैलेस अब NY के नए कलेवर में जाने इसका इतिहास

कानपुर के मॉल रोड स्थित हीर पैलेस सिनेमा अब नए कलेवर में तैयार है. जिसे अब एनवाई के नाम से जाना जाएगा. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इस सिनेमा हॉल को खरीदा था और तीन वर्ष बाद अब नए अंदाज और 3 डी हॉल के साथ ये सिनेमा हॉल तैयार है. जानिए 57 साल पुराने उस हीर पैलेस की कहानी


हाईलाइट्स

  • कानपुर की हीर पैलेस नए अंदाज नए कलेवर में तैयार, अब 3 डी हॉल में देखें मूवी
  • एनवाई सिनेमा के नाम से जाना जाएगा,अजय देवगन ने खरीदा है सिनेमा हॉल
  • 4 वर्ष से था सिनेमाहाल बंद,अब दोबारा हाई क्लास मल्टीपलैक्स के रूप में हुआ शुरू

Kanpur Heer Palace becomes NY Cinema : जिस तरह से बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों और गानों को नया रूप देकर उन्हें दर्शकों के बीच पेश किया जा रहा है ,ठीक उसी तरह से कानपुर का एक ऐसा सिनेमाघर जिसकी शहर भर में तूती बोलती थी,जानकार बताते हैं कि जब इस सिनेमा घर में कोई शो हाउसफुल होता था तो पूरी सड़क भर में जाम लग जाता था जिसे हटवाने के लिए पुलिस को तैनात किया जाता था.

यह तो बात हुई गुजरे जमाने की,लेकिन अब इस सिनेमाघर को नए रूप ,नए कलेवर और नए अंदाज में दर्शकों के बीच पेश किया जा रहा है. 57 साल पुराने इस सिनेमाघर को अब वर्तमान में देख आप बिल्कुल भी पहचान नहीं सकेंगे क्या है? इस सिनेमाघर का इतिहास और वर्तमान जानिए इस रिपोर्ट के जरिए..

57 वर्ष पहले हुआ था सिनेमा हाल का निर्माण

यूं तो कानपुर शहर में एक से बढ़कर एक सिनेमाघर रहे हैं लेकिन शहर के पॉश इलाके माल रोड पर बने "हीर पैलेस" सिनेमा घर का एक अपना अलग ही इतिहास रहा है ,इस सिनेमाघर का निर्माण आज से करीब 57 साल पहले साल 1966 में किया गया था. इन सब में सबसे चौका देने वाली बात यह है कि, उस दौर में इस सिनेमाघर में सबसे पहली फिल्म कोई हिंदी फिल्म नहीं बल्कि हॉलीवुड की "डैट इन इस्तानबुल" लगी थी.

 वहीं साल 1967 में मनोज कुमार की फिल्म "उपकार" लोगों के सर चढ़कर बोली थी इस फिल्म ने लगातार 45 सप्ताह से ज्यादा दिनों तक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था तो वही साल 2019 में "जोया फैक्टर" व "प्रधानतम में यहां पर आखिरी फिल्में साबित हुई थीं.

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार की रिलीज हुई उपकार फिल्म के दौरान अभिनेता मनोज कुमार कानपुर आए थे, जिन्हें देखने के लिए उस समय भी हजारों की भीड़ टाकीज के बाहर एकत्रित हुई थी वही जब अभिनेता टॉकीज के अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने जमकर हीर पैलेस की जमकर तारीफ की थी उन्होंने कहा था, कि ऐसी टॉकीज मुंबई में क्यों नहीं बनाई गई है समय बदलता रहा बॉलीवुड में भी आधुनिकता आती गई.

अब पुराने अभिनेताओं के बाद नए नए अभिनेताओं का दौर भी शुरू हो गया जिसमें बॉलीवुड के पहले सुपर हीरो रितिक रोशन और अपनी अदाकारी से लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर कर देने वाले अभिनेता मनोज बाजपेई और खुशमिजाज जैकी श्रॉफ जैसे तमाम दिग्गज अभिनेता यहां पर आ चुके हैं.

NY सिनेमाहाल में तीन मल्टीप्लेक्स

वर्तमान में हीर पैलेस आधुनिक हो चुकी है, हीर पैलेस को अब एनवाई सिनेमा( NY CINEMA) का नाम दिया गया है.दरअसल साल 2019 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हीर पैलेस को खरीद लिया था ,इस दौरान कोरोना काल की वजह से भी निर्माण कार्य काफी प्रभावित हुआ था, लेकिन 4 सालों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर अब ये एनवाई सिनेमा अब मल्टीप्लेक्स के अंदाज में दर्शकों के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है.

इस सिनेमा घर के भीतर शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों की फोटो को बड़े ही बारीकी से दर्शाया गया है, सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघर में अब तीन मल्टीप्लेक्स और डॉल्बी एटमॉस 3D साउंड के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करेगा. 696 दर्शकों की क्षमता वाले इस नए मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के अलावा फूड कोर्ट का भी लुत्फ उठा सकेंगे.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us