Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Police Loot Case : कानपुर देहात पुलिस चांदी लूट मामले में इंस्पेक्टर,दरोगा व हेड कांस्टेबल टर्मिनेट

Kanpur Dehat Police Loot Case : कानपुर देहात पुलिस चांदी लूट मामले में इंस्पेक्टर,दरोगा व हेड कांस्टेबल टर्मिनेट
कानपुर देहात लूट कांड में हेड कंन्स्टेबल बर्खास्त, इंस्पेक्टर दारोगा पर जल्द कार्रवाई

कानपुर देहात में पुलिस द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर व्यापारी से 50 किलो की हुई चांदी की लूट मामले में पुलिस ने शामिल इंस्पेक्टर अजय पाल,दरोगा चिंतन, हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव को बर्खास्त कर दिया है.इस लूटकांड में इंपेक्टर समेत 7 जेल में बंद हैं.


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात पुलिस के द्वारा हुई 50 किलो चांदी लूट मामले में कांस्टेबल बर्खास्त
  • इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 7 लोग है जेल में बंद
  • व्यापारी से बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर पुलिसकर्मियो ने की थी लूट

Kanpur Dehat Police Chandi Loot Case : कानपुर देहात पुलिस की किरकिरी के लिए खुद इनकी पुलिस जिम्मेदार थी, भोगनीपुर थाने के इंस्पेक्टर समेत दरोगा व कांस्टेबल ने जिस तरह से योजनाबद्ध तरह से बाँदा के व्यापारी के साथ बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर कार रुकवाकर 50 किलो चांदी लूटी जिसके बाद कानपुर देहात पुलिस पर बड़े सवाल उठे, इस मामले में व्यापारी की शिकायत पर इस लूटकांड का पर्दाफाश हुआ जिसमें लुटेरे पुलिसकर्मी निकले जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

इंस्पेक्टर, दरोगा व हेडकांस्टेबल हुए बर्खास्त (Kanpur Dehat Police Loot Case)

औरैया सीमा पर बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर बीते दिनों कानपुर देहात की भोगनीपुर थाने के पुलिसकर्मियो के द्वारा व्यापारी से 50 किलो की चांदी लूट के मामले में पुलिस ने इंस्पेक्टर अजय पाल कठेरिया,दरोगा चिंतन,हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव को गिरफ्तार कर सभी को निलंबित कर जेल भेज दिया गया था.वहीं अब पुलिस प्रशासन ने इंस्पेक्टर अजय पाल, दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.

योजनाबद्ध तरह से की गई लूट (Kanpur Dehat Police Loot Case)

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि कानपुर देहा त की भोगनीपुर पुलिस ने बाँदा के रहने व्यापारी मनीष सोनी जो बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे से आगरा जा रहे थे,व्यापारी मनीष के यहां काम करने वालेसंजय टोपी जिसे मनीष ने काफी पहले निकाल दिया था ,उसी खुन्नस में उसने अपने दोस्त रफत से सम्पर्क किया और मुख़बरी करते हुए यह लूट की पुलिस के साथ साजिश रची थी.औरैया सीमा पर स्कार्पियो में सवार पुलिस कर्मियों ने व्यापारी की कार को रोका और रखी 50 किलो की चांदी लूट ली थी.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

यह घटना एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई तब इस बात का खुलासा हुआ कि इस लूटकांड में पुलिस का हाथ है, एसपी औरैया व एसपी कानपुर देहात ने भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल के क्वार्टर पर छापा मारा और वहां से लूटी हुई 50 किलो की चांदी बरामद की. साथ ही इसके बाद दरोगा ,हेड कांस्टेबल समेत,हमीरपुर के जमालुद्दीन पठान, बांदा के संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी, मुठनी थाना बिंवार जनपद हमीरपुर के रफत खान व उसके वहीं के साथी राकेश को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया गया था.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us