Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : उंगली पकड़कर चलाने वाले हाथों ने घोंटा अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी का गला

Kanpur Crime : उंगली पकड़कर चलाने वाले हाथों ने घोंटा अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी का गला
कानपुर में कलयुगी पिता ने डेढ़ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या

कानपुर में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. जहाँ एक सिरफिरे पिता ने अपनी ही डेढ़ साल की बच्ची का गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी. यही नही इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस और आस पड़ोस के लोगो को पूरी घटना की दास्तान भी सुनाई. पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ़्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में रिश्तों का कत्ल, कलयुगी पिता ने डेढ़ वर्षीय बच्ची का गला दबाकर की हत्या
  • शराब का लती था पिता, आएदिन करता था मारपीट
  • आरोपित पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्ची की मौत के बाद परिजनों का हुआ बुरा हाल

Murder of relations in Kanpur : कानपुर में घटी ये घटना जितनी ही हैरान और परेशान कर देने वाली है, उतनी ही भावुकता से जुड़ी हुई है. इस खबर को पढ़ने के बाद एक बच्ची के पिता पर क्या बीत सकती है अंदाजा लगाना मुश्किल है. ये खबर लिखते हुए एक बार तो मेरे भी हाथ कांप उठे थे कि डेढ़ साल की बच्ची जो ठीक से "पापा" भी नही बोल सकती है. जिस वक्त उस कलयुगी जालिम पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के लिए उसका गला दबाया होगा तो उस बच्ची के दिल पर क्या बीती होगी. 

 

कलयुगी पिता ने रिश्तों का किया क़त्ल

यह रिश्तों के कत्ल का मामला कानपुर शहर के दक्षिण इलाके सेन पश्चिम पारा तुलसिया गांव का है. जहां आरोपी राजीव राजपूत अपनी पत्नी नेहा 5 साल का बेटा आर्यन और डेढ़ साल की बेटी सपना के साथ एक किराए के मकान में रहता था. राजीव और नेहा की शादी 8 साल पहले हुई थी शादी के कुछ समय बाद ही राजीव जमकर शराब पीने लगा था. इसके बाद शराब के नशे में वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट किया करता. इतना ही नहीं गुस्से में उसने अपनी दूधमुंही बच्ची की हत्या कर डाली.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

शराब का लती था पिता आये दिन करता था बवाल

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जब उसके पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे, तो वह अपनी पत्नी से पैसे मांगने के लिए दबाव बनाया करता था. 2 दिन पहले भी हुए झगड़े के दौरान उसने अपनी पत्नी से 50 हजार की मांग की थी. इसके बाद नेहा के परिजनों ने रुपए देने से इनकार कर दिया था, इसी खुन्नस के चलते राजीव ने अगले दो दिनों तक घर में जमकर बवाल काटा. यही नहीं कई बार उसने अपने बच्चों के साथ भी मार पिटाई की थी, लेकिन किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि, वह इतना कठोर हो जाएगा और इस हद तक भी जा सकता है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची का गला दबाकर की हत्या

बताया जा रहा कि गुरुवार की रात जब बिजली नहीं आ रही थी, तब घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे कि तभी मौका पाकर आरोपी राजीव अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर नीचे कमरे में ले गया और उसका गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी. उधर परिवार के बाकी लोग सोते ही रहे सुबह जब नेहा की आंख खुली तो उसने पाया कि उसकी बच्ची उसके पास नहीं है तब वहां नीचे कमरे में पहुंची तो बेटी के हाथ पांव ठंडा पड़ चुके थे और गर्दन पर काला निशान भी दिखाई दे रहा था.

पत्नी के चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग भी दौड़कर जब उसके घर पहुंचे तो नज़ारा देख सभी के होश उड़ गए. पूछताछ किए जाने पर मकान मालिक ने बताया कि देर रात राजीव अपनी बेटी को लेकर नीचे आया था, जिससे यह प्रतीत हो गया कि राजीव ने ही हत्या की है.

जालिम हत्यारे पिता के हाथ भी नहीं कांपे

उधर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी राजीव भी काफी परेशान था, लेकिन बेटी की हत्या करने के दौरान उस ज़ालिम पिता के हाथ भी नही कांपे जिन हाथों ने कभी अपनी बेटी को गोद मे उठाया होगा. जिन उंगलियों को पकड़ कर बेटी खेला करती होगी, उन्ही उंगलियों से बेटी का गला कैसे घोंटा होगा.

पुलिस ने किया आरोपित को गिरफ्तार

बेटी की हत्या करने के बावजूद वह घर से भागा नहीं बल्कि घर के आसपास ही घूम रहा था की तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई करते हुए इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,तो वहीं आरोपी पिता राजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us