Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: दो भाइयों की जिंदा जलकर हुई मौत से गांव में सनसनी ! अगले महीने घर में बजनी थी शहनाई

Kanpur Crime In Hindi: दो भाइयों की जिंदा जलकर हुई मौत से गांव में सनसनी ! अगले महीने घर में बजनी थी शहनाई
दो भाई जिंदा जले, image credit original source

Kanpur News In Hindi

यूपी (Up) के कानपुर (Kanpur) में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग (Fire) से दो भाइयों की जिंदा जलकर (Burnt Alive) मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतकों में से एक की 24 अप्रैल को शादी (Marriage) होनी थी, लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है.

घर में लगी आग से दो भाइयों की मौत

कानपुर (Kanpur) के सेन पश्चिम पारा थाना अंतर्गत कसिगवां गांव के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई इस घटना में घर के अंदर सो रहे दो मौसेरे भाइयों की जिंदा जलकर मौत (Burnt Alive) हो गई देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटनास्थल का जायजा लिया तब तक दोनों भाइयों की जलने से मौत हो चुकी थी. यह घटना रात करीब 3 बजे के आसपास हुई थी.

kanpur_news_brothers_burnt_alive_in_fire
कानपुर में घर मे लगी आग, image credit original source

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाला 22 वर्षीय सुनील उर्फ अनिल घर में अकेले ही रहता था क्योंकि कई साल पहले उसके माता-पिता का देहांत हो चुका था लेकिन गांव से कुछ दूरी पर ही उसकी मौसी रहती थी, मंगलवार की रात मृतक सुनील ने अपने मौसी के लड़के छोटू को फोन कर कहा कि उसे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए उसे नींद भी नहीं पड़ रही.

ऐसे में छोटू सुनील के घर पहुंच गया और फिर दोनों इस घर में सो गए लेकिन कुछ घंटे बाद घर के अंदर से आग की बड़ी-बड़ी आग की लपटे दिखाई देने लगी और देखते ही देखते पूरा घर धू-धूकर जलने लगा उधर आग लगने की सूचना पूरे गांव में फैल गई घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए लाख प्रयास किया लेकिन इस दुखद घटना में दोनों ही भाइयों की जलकर मौत हो गई.

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

घटनास्थल की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया अब उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पहले तो उनके बेटे को पीटा गया है और फिर घर में आग लगा दी गई है उनका कहना है कि यदि आग में उनका बेटा जल रहा था तो उसने चीख पुकार क्यों नहीं मचाई, क्योंकि जब कोई व्यक्ति इस तरह की परिस्थितियों में फसता है तो वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश करता है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

लेकिन इस केस में ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला, या हो सकता है कि हमलावरों ने गन पॉइंट पर बहाने से सुनील के माध्यम से छोटू को बुलवाया हो फिलहाल पुलिस भी उनके द्वारा कही गई इन बातों पर गहनता से जांच कर रही है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

पुलिस के लिए बनी चुनौती

बताते चले कि मृतक अनिल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, 24 अप्रैल को अनिल की शादी भी होनी थी लेकिन उससे पहले ही हुई उसकी मौत से पूरे गांव में मातम सा छा गया है इस घटना में एक बात और गौर करने वाली है कि आज से 20 साल पहले भी सुनील के पिता की भी जलकर ही मौत हुई थी फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संपत्ति विवाद, आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग जैसे मामलों से भी जोड़कर देख रही है तो वहीं दूसरी तरफ फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाये है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us