Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News: प्रेमिका ने बुलाया था प्रेमी को मिलने ! फिर हुआ जो जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

Kanpur Crime News: प्रेमिका ने बुलाया था प्रेमी को मिलने ! फिर हुआ जो जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
महाराजपुर में प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटकर मार डाला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Crime News: कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को प्रेमिका के परिजनों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया आनन फानन में सूचना पर पहुंचे घायल युवक के उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, देर रात युवक की मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर युवती व उसके परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला, प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के साथ हो गया कांड
  • महाराजपुर में प्रेमिका ने बुलाया प्रेमी को मिलने, प्रेमिका के परिजनों ने किया प्रेमी को मरणासन्न
  • हैलट में उपचार के दौरान हुई मौत , परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर, दो गिरफ्तार

Beaten death of young man in love affair : प्यार एक ऐसी चीज है जिसे हम अंधा कहे तो गलत नहीं होगा, प्रेमिका के एक फोन पर प्रेमी मिलने चला आया, लेकिन उसे क्या पता था यह उसकी आख़िरी मुलाकात होगी, ऐसे कई उदाहरण सामने आते रहते हैं, लेकिन फिर भी इनसे सबक नहीं लिया जाता, कानपुर में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है,यहां प्रेमिका के परिजनों ने जब दोनों को एक साथ देखा तो उन लोगों ने बेरहमी से प्रेमी को लाठी डंडो से पीटकर अधमरा कर दिया. देर रात अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया.

प्रेमिका ने बुलाया प्रेमी को मिलने हो गया ये कांड

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक को प्रेमिका से मिलना इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, दरअसल मामला प्रेम प्रसंग का है, फत्तेपूर्वा निवासी 22 वर्षीय सूरज मौसी के साथ रहता था, सूरज का फुफवार राज थोक में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध थे, बीते मंगलवार को प्रेमिका ने फोन कर सूरज को मिलने के लिए बुलाया था, फिर उसके साथ जो हुआ वह बहुत ही हैरान कर देने वाला था.

प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

जब सूरज प्रेमिका से मिलने पहुंचा तभी युवती के परिजनों ने दोनों को बात करते हुए देख लिया और लाठी डंडों से लैस होकर सूरज को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया, आनन फानन में ग्रामीणों की सूचना पर सूरज के परिजन पहुंचे और उसे गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

युवती के पिता और भाई गिरफ्तार

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

इस मामले में सूरज के परिजनों ने युवती समेत परिवार के पांच सदस्यों पर पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिनमें युवती के पिता रमेश और भाई नीरू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो आरोपित फरार है उनकी तलाश की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us