Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Irfan Solanki case : गैंगस्टर मामले में सपा विधायक के विरुद्ध जांच हुई पूरी

Irfan Solanki case : गैंगस्टर मामले में सपा विधायक के विरुद्ध जांच हुई पूरी
सपा विधायक इरफान सोलंकी : फाइल फोटो

महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी और कानपुर जेल में बंद उनके भाई रिजवान के गैंगस्टर मामले की जांच पूरी कर दी गई है. वहीँ आगजनी मामले में जिरह पूरी हो चुकी है अब अगली सुनवाई इस मामले में 30 मई को होगी.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी और भाई रिजवान पर गैंगस्टर मामले में जांच पूरी
  • आगजनी मामले में जिरह हुई पूरी,30 मई को सुनवाई
  • प्लॉट आगजनी मामले में इरफ़ान बंद है जेल में, सम्पत्तियां भी हुई है जब्त

Investigation completed in gangster case against SP MLA : कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी पिछले 5 महीनों से जेल में बंद है इरफान सोलंकी पहले कानपुर जेल में थे जिन्हें बाद में महराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया ,वही अब प्लॉट पर आगजनी व कब्जे के मामले में बचाव पक्ष के गवाह से जिरह पूरी हो गई है,जिसमें अगली सुनवाई 30 मई को होगी.

गैंगस्टर मामले में भी जांच पूरी

वही एक और गैंगस्टर एक्ट मामले में भी जांच पूरी हो गई है, पुलिस ने सपा विधायक ,रिजवान ,इजराइल आटेवाला,मो शरीफ व शौकत अली को आरोपित बनाते हुए जाजमऊ थाने में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया था,फीलखाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 5 लोग जेल में है,जिसमें करोड़ो की संपत्ति अबतक गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत जब्त कर कार्यवाही की जा चुकी है. उधर रंगदारी मामले में अगली सुनवाई 6 जून क होगी.

किस कारण से है जेल में सपा विधायक

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आपको बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके छोटे भाई रिजवान सोलंकी पर नवम्बर 2022 में प्लाट पर कब्जा व आगजनी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था वहीं इसके बाद इरफान पर 25 दिन के अंदर 7 अन्य मुकदमे भी दर्ज हुए , इरफान सोलंकी को कानपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच 400 किलोमीटर दूर महराजगंज जेल में ले जाया गया तबसे वे वही पर बंद है हालांकि बीच में पेशी के लिए उन्हें कानपुर लाया जाता है.वही उनपर गैंगस्टर एक्ट पर भी मुकदमे दर्ज किए गए है जिसपर करोड़ो की सम्पत्तियां भी जब्त की गई है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us