Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IIT Kanpur Robotic Dog Video: असल ना होकर भी हरकतें असली ! आईआईटी कानपुर द्वारा इजाद किये गए इस रोबोटिक डॉग के दीवाने हुए सब

IIT Kanpur Robotic Dog Video: असल ना होकर भी हरकतें असली ! आईआईटी कानपुर द्वारा इजाद किये गए इस रोबोटिक डॉग के दीवाने हुए सब
कानपुर आईआईटी रोबोटिक डॉग

Kanpur News In Hindi

आईआईटी कानपुर (Kanpur Iit) की ओर से एक रोबोट तैयार (Made robot) किया गया है यह एक रोबोटिक डॉग (Robotic Dog) है. आईआईटी कैपस (Iit Campus) के अंदर जब इस डॉग को स्ट्रीट डॉग (Street Dog) के सामने रखा गया तो नजारा बेहद दिलचस्प देखने को मिला. ये स्ट्रीट डॉग उस पर डरते हुए भौंकते (Bark) नजर आए. वहाँ मौजूद लोगों ने इस पूरे वाक्ये अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस रोबोटिक डॉग को देखकर दंग रह जाएंगे आप

वर्तमान समय में रोबोट (Robot) अब हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं. लोगों की बढ़ते डिमांड को देखते हुए अब वैज्ञानिक इस टेक्नोलॉजी को और भी ज्यादा अपग्रेड भी कर रहे हैं ऐसे में विश्व विख्यात आईआईटी कानपुर (Kanpur Iit) द्वारा एक रोबोटिक डॉग (Robotic Dog) को तैयार किया गया है जब इस डॉग का निरीक्षण करने के लिए इसे स्ट्रीट डॉग्स के सामने रखा गया तो नजारा देखने लायक था.

दरअसल वहां पर मौजूद असल कुत्ते इस रोबोटिक डॉग पर भोंकते हुए नजर आए. यही नहीं वहां पर मौजूद लोगों ने इस अमेजिंग वीडियो को अपने मोबाइल में कैद करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है इसके बाद देशभर में इसकी प्रशंसा भी हो रही है.

iit_kanpur_made_robotic_dog_news
रोबोटिक डॉग, image credit original source

मक्स रोबोटिक के फाउंडर ने शेयर किया ये वीडियो

बताते चलें कि आईआईटी कानपुर देश के उन शैक्षिक संस्थानों में से एक है जिसने कई ऐसे आविष्कार किए हैं जिनका प्रयोग देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/reel/C4_WvAsBUYY/?igsh=MW94OHYwOHJod3c5eQ==

ऐसे में एक बार फिर मुकेश बांगर द्वारा एक रोबोटिक डॉग ईजाद किया गया है वर्तमान में वह मक्स रोबोटिक के फाउंडर और सीईओ है उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जब यह वीडियो शेयर किया तो कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया उनके द्वारा बनाए गए इस डॉग की खासियत यह है कि यह बिल्कुल असली कुत्ते की तरह दौड़ता है जमीन पर लेटता है अब बहुत तेजी से भागता भी है.

रोबोटिक डॉग बनाम स्ट्रीट डॉग फाइट वीडियो वायरल

वही जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सभी लोग नजारे को देखकर भौचक्के रह गए वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से स्ट्रीट डॉग इस रोबोटिक डॉग के ऊपर भौंक रहे हैं यही नहीं उसकी हर एक्टिविटी को देख पीछे भी हट रहे है.

आईआईटी केंपस में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में मौजूद लोग रोबोटिक और स्ट्रीट डॉग के बीच हो रही घमासान लड़ाई को अपने मोबाइल में कैद करते हुए दिखाई दे रहे हैं इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us