Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Nirf Rank In Kanpur IIT 2023 : कानपुर आईआईटी को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में 5 वां,नवाचार में मिला प्रथम स्थान

Nirf Rank In Kanpur IIT 2023 : कानपुर आईआईटी को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में 5 वां,नवाचार में मिला प्रथम स्थान
फाइल फोटो आईआईटी

नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की इंडिया रैंकिंग 2023 में ओवरऑल कैटगरी में कानपुर आईआईटी पाचवें स्थान पर रहा, जबकि पहला स्थान आईआईटी मद्रास को मिला है, यह लिस्ट शिक्षा मंत्रालय की ओर से घोषित की गई.


हाईलाइट्स

  • कानपुर आईआईटी को एनआईआरएफ रैंकिंग में मिला 5वां स्थान,नवाचार में प्रथम
  • नवाचार में कानपुर आईआईटी सबमें अव्वल
  • निदेशक प्रो डॉ अभय करंदीकर ने दी सभी को बधाई

Kanpur IIT ranked 5th in NIRF India ranking : शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एनआईआरएफ में ओवरऑल कैटगरी में कानपुर आईआईटी को  5 वां स्थान मिला है ,वही नवाचार श्रेणी में यानी नई तकनीकी,नई विधि में प्रथम स्थान पाकर कानपुर का गौरव बढ़ाया है.आईआईटी कानपुर 109 पेटेंट के साथ नवाचार में अव्वल दर्जा प्राप्त हुआ है.

 

नवाचार में आईआईटी कानपुर अव्वल

आपको बता दें कि आईआईटी कानपुर को नवाचार श्रेणी में पिछली दफा चौथा स्थान प्राप्त हुआ था जबकि इस बार कुशल तकनीकी से पहला स्थान प्राप्त किया. इंजीनियरिंग श्रेणी में चौथा और शिक्षण संस्थानों में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है,वही देश के 100 मैनेजमेंट संस्थानों में भी 23 वां स्थान मिला.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

नवाचार में संस्थान को प्रथम,सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में पांचवा, इंजीनियरिंग में चौथा,मैनेजमेंट में चौथा और शोध में छठवां स्थान प्राप्त किया है.कानपुर आईआईटी के द्वारा जो नवाचार हुए उसमें सबसे अहम रोल था स्मार्ट घड़ी इसकी खासियत थी कि घड़ी ह्र्दयगति और ऑक्सीजन की भी जानकारी मिलती है.

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर डॉ अभय करंदीकर ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी और कहा कि नवाचार में प्रथम स्थान संस्थान को मिलना यह बड़े गौरव की बात है,यह पूरे संस्थान की मेहनत का नतीजा है,जो इस मुकाम को पाया जा सका, तकनीकी पेटेंट कराकर उन्हें बाजार तक सुरक्षित पहुंचाया, जो तकनीकें विकसित हुई है उसे समय से पेटेंट करवाया और उससे स्टार्टअप का भी लाभ मिला, उन्होंने नवाचार केंद्र के प्रभारी व टीम को बधाई दी.

इन संस्थानों को मिला ये स्थान

एनआईआरएफ की इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान आईआईटी मद्रास ,दूसरा स्थान आईआईएससी बंगलुरू ,तीसरा स्थान पर आईआईटी दिल्ली, चौथा स्थान आईआईटी बॉम्बे और पांचवे स्थान पर आईआईटी कानपुर रहा है. देश के सर्वश्रेष्ठ 10 शैक्षणिक संस्थानों में 7 पर सिर्फ आईआईटी  रहे हैं,बाकी तीन में आईआईएससी बेंगलुरु, एम्स दिल्ली और जेएनयू शामिल है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us