Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: लापता किशोरियों के बेर के पेड़ पर झूलते मिले शव ! परिजनों ने लगाए भट्टे ठेकेदार पर गम्भीर आरोप

Kanpur Crime In Hindi: लापता किशोरियों के बेर के पेड़ पर झूलते मिले शव ! परिजनों ने लगाए भट्टे ठेकेदार पर गम्भीर आरोप
दो नाबालिग किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, image credit original source

Kanpur News In Hindi

कानपुर (Kanpur) के घाटमपुर (Ghatampur) से सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है. जहां देर शाम से लापता (Missing) हुई दो नाबालिग किशोरियों (Minor Girl) के शव एक पेड़ पर लटकते (Hanged On Tree) हुए मिले. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यही नहीं परिजनों ने बेटियों के साथ रेप का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

लापता किशोरियों के शव पेड़ से झूलते मिले

जानकारी के मुताबिक कानपुर (Kanpur) के घाटमपुर (Ghatampur) स्थित बरौली गांव में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां रात के अंधेरे में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे दो नाबालिग किशोरियों के अगल-बगल शव लटके हुए पाए गए. दोनों की उम्र 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है. यह दोनों नाबालिग लड़कियां शाम से ही लापता थी. परिजन इन दोनों की खोजबीन में लगे हुए थे. बताया जा रहा है इन दोनों नाबालिग किशोरियों के पिता यहां पर एक भट्टे पर मजदूरी करते हैं यह दोनों किशोरियां हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पेड़ पर दोनों के शव संदिग्ध अवस्था में लटके हुए पाए जाने के बाद इलाके में अपना तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और फॉरेंसिक की मदद से वीडियो ग्राफी कराते हुए साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

police_investigation_ghatampur_kanpur_news
पुलिस जुटी जांच में, image credit original source

अश्लील फ़िल्म दिखाने और रेप का आरोप

उधर परिजनों में बेटियों के शव देखे जाने के बाद कोहराम मच गया है. परिवार के लोगों ने इस पूरे मामले में भट्टे के ठेकेदार समेत तीन लोगों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं. आरोप लगाते हुए कहा कि अश्लील वीडियो दिखाने और मारपीट व रेप के बाद हत्या की गई है.

जिसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है इसके बाद पुलिस में परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.  यह भी सामने आ रहा है कि दोनों नाबालिग रिश्ते में बहने लगती थी और उनके पिता इस गांव में एलआईसी भट्टे पर मजदूरी करते थे. हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है.

पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर किया मुकदमा दर्ज

कुछ लोगों ने भी पुलिस को दबी जुबान में किशोरियों से छेड़खानी की बात बताई है. जेसीपी हरिश चन्द्र ने बताया कि दो नाबालिग़ किशोरियों के शव पेड़ से लटके मिले थे. फॉरेंसिक की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं. फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ रेप के मामले में 376 डी और पास्को सहित 306 की धारा में मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us