Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Irfan Solanki Case: पुलिस द्वारा सीज की गई कार विधायक के घर खड़ी मिली ! ऐसे में जांच पर उठ रहे सवाल, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

इरफ़ान सोलंकी मामला, image credit original source

Irfan Solanki News

जेल में बंद सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) के घर दो दिन पहले ED की छापेमारी (Raid) के दौरान उनके घर पर दो कारें खड़ी पाई गयीं थी. जबकि कागजों पर उनकी तीन गाड़ियां पुलिस द्वारा सीज (Seize) की जा चुकी है. ऐसे में एक बड़ा और अहम सवाल यह उठता है कि आखिरकार सीज कारे विधायक (Mla) के घर कैसे पहुंच गई.

सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी मामला

कानपुर के सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की तीन कारों को पुलिस के द्वारा सीज (Seize) कर दिया गया था. उनमें से दो कारें विधायक के आवास पर खड़ी मिली. सूत्रों की माने तो इन्हीं कारों के जरिए उनका परिवार घूमता फिरता है. यही नहीं महाराजगंज जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से मिलने भी इसी कार से परिवार के लोग जाते हैं.

ऐसे में एक बड़ा और अहम सवाल यह उड़ता है कि आखिरकार सीज की हुई कारे विधायक के घर कैसे पहुंच गई क्या पुलिस की ओर से कोई उनकी मदद कर रहा है ऐसे में इन कारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस पूरे मामले में सत्यता जानने के उद्देश्य से एसीपी कैंट को जांच सौंप दी है.

irfan_solanki_sp_mla_residence_news
इरफान सोलंकी आवास, image credit original source

विधायक के घर खड़ी मिली पुलिस द्वारा सीज की गई कार

आपको बताते चले की 2 दिन पहले जाजमऊ स्थित विधायक के आवास पर ED की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी इस दौरान उनके घर में खड़ी दो कारें देखी गई जबकि यह कार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत सीज की जा चुकी है. ऐसे में इन कारों से उनके परिजन सफर करते हैं जबकि एक अन्य कार भी गायब मिली है. जेल में बंद सीसामऊ से सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी की करीब 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज किया था जिसमें उनकी तीन कारे आई 10, टाटा सफारी और क्रेटा शामिल थी. लेकिन गुरुवार के दिन जब ED ने विधायक के घर छापा मारा तो उनके घर में एक काले रंग की क्रेटा कार खड़ी मिली जबकि यह कार कागजों पर सीज की जा चुकी थी.

मीडिया में खबर हुई वायरल तो अधिकारियों ने लिया संज्ञान

वहीं जब मीडिया के जरिए यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं उन्होंने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि जब पहले ही तीन गाड़ियों को सीज किया जा चुका है, तो इनमें से दो गाड़ी विधायक के घर कैसे पहुंची ऐसे में उन्होंने एसीपी किड को मामले की जांच सौंप दी है साथ ही उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी या विवेचन दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि विधायक हाजी इरफान सोलंकी के पास काफी ऐसी संपत्ति है जो फर्जी कंपनी और मनी लांड्रिंग के जरिए बनाई गई है साल 2015-16 और 2022-23 के बीच उनके बैंक अकाउंट खंगाले गए तो करीब साढ़े 12 करोड रुपए कैश जमा किए गए थे जबकि आयकर रिटर्न सिर्फ 6 लाख रुपये का भरा गया था यही नहीं विधायक का भाई रिजवान सोलंकी करीब एक हजार स्क्वायर मीटर के बने तीन मंजिल अल्ट्रा लग्जरी बंगले में रहता है वर्तमान में इस बंगले की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आकी गई है यह भी अवैध तरीके की कमाई से अर्जित की गई संपत्ति में शामिल की गई है.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

09 Mar 2024 By Vishal Shukla

Irfan Solanki Case: पुलिस द्वारा सीज की गई कार विधायक के घर खड़ी मिली ! ऐसे में जांच पर उठ रहे सवाल, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Irfan Solanki News

सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी मामला

कानपुर के सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की तीन कारों को पुलिस के द्वारा सीज (Seize) कर दिया गया था. उनमें से दो कारें विधायक के आवास पर खड़ी मिली. सूत्रों की माने तो इन्हीं कारों के जरिए उनका परिवार घूमता फिरता है. यही नहीं महाराजगंज जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से मिलने भी इसी कार से परिवार के लोग जाते हैं.

ऐसे में एक बड़ा और अहम सवाल यह उड़ता है कि आखिरकार सीज की हुई कारे विधायक के घर कैसे पहुंच गई क्या पुलिस की ओर से कोई उनकी मदद कर रहा है ऐसे में इन कारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस पूरे मामले में सत्यता जानने के उद्देश्य से एसीपी कैंट को जांच सौंप दी है.

irfan_solanki_sp_mla_residence_news
इरफान सोलंकी आवास, image credit original source

विधायक के घर खड़ी मिली पुलिस द्वारा सीज की गई कार

आपको बताते चले की 2 दिन पहले जाजमऊ स्थित विधायक के आवास पर ED की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी इस दौरान उनके घर में खड़ी दो कारें देखी गई जबकि यह कार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत सीज की जा चुकी है. ऐसे में इन कारों से उनके परिजन सफर करते हैं जबकि एक अन्य कार भी गायब मिली है. जेल में बंद सीसामऊ से सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी की करीब 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज किया था जिसमें उनकी तीन कारे आई 10, टाटा सफारी और क्रेटा शामिल थी. लेकिन गुरुवार के दिन जब ED ने विधायक के घर छापा मारा तो उनके घर में एक काले रंग की क्रेटा कार खड़ी मिली जबकि यह कार कागजों पर सीज की जा चुकी थी.

मीडिया में खबर हुई वायरल तो अधिकारियों ने लिया संज्ञान

वहीं जब मीडिया के जरिए यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं उन्होंने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि जब पहले ही तीन गाड़ियों को सीज किया जा चुका है, तो इनमें से दो गाड़ी विधायक के घर कैसे पहुंची ऐसे में उन्होंने एसीपी किड को मामले की जांच सौंप दी है साथ ही उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी या विवेचन दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि विधायक हाजी इरफान सोलंकी के पास काफी ऐसी संपत्ति है जो फर्जी कंपनी और मनी लांड्रिंग के जरिए बनाई गई है साल 2015-16 और 2022-23 के बीच उनके बैंक अकाउंट खंगाले गए तो करीब साढ़े 12 करोड रुपए कैश जमा किए गए थे जबकि आयकर रिटर्न सिर्फ 6 लाख रुपये का भरा गया था यही नहीं विधायक का भाई रिजवान सोलंकी करीब एक हजार स्क्वायर मीटर के बने तीन मंजिल अल्ट्रा लग्जरी बंगले में रहता है वर्तमान में इस बंगले की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आकी गई है यह भी अवैध तरीके की कमाई से अर्जित की गई संपत्ति में शामिल की गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us