Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cm Yogi Adityanath In Kanpur: कानपुर में सीएम योगी की जनसभा ! बोले चुनाव स्पष्ट रूप से साफ दिखाई दे रहा है, एक ओर राम भक्त तो एक ओर राम द्रोही

Cm Yogi Adityanath In Kanpur: कानपुर में सीएम योगी की जनसभा ! बोले चुनाव स्पष्ट रूप से साफ दिखाई दे रहा है, एक ओर राम भक्त तो एक ओर राम द्रोही
सीएम योगी आदित्यनाथ की कानपुर में जनसभा

चौथे चरण (Fourth Phase) के चुनाव का प्रचार (Election Campaign) आज शाम से थम जाएगा. 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अकबरपुर और कानपुर लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में आज कानपुर (Kanpur) के बाबू पुरवा पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा करते हुए दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करी.

सीएम योगी की जनसभा जनता से की अपील

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शनिवार को कानपुर के बाबूपुरवा पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा की. अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र भोले और कानपुर लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में जनता से वोट की अपील की. सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

cm_yogi_in_kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ

कानपुर और कानपुर देहात की जनता को लेना है निर्णय

चतुर्थ चरण का प्रचार आज शाम को थम गया. उससे पहले आज सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर में जनसभा करने पहुंचे. सम्बोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब कानपुर और कानपुर देहात की जनता को निर्णय लेना है. मैं देख रहा हूँ एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, 400 पार में कानपुर व अकबरपुर की सीट भी होगी. 10 सालों में जो प्रधानमंत्री जी ने सेवा की है वह आपके सामने है. जनता जनार्दन के सामने पहले से तय है. 2024 के इस लोकसभा चुनाव में हमे राष्ट्रहित में मोदी जी के समर्थन में फिर से खड़ा होना है.

cm_yogi_adityanath_kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
अब कोई कन्फ्यूजन नहीं, इंडी गठबंधन पर गरजे योगी, इन्हें तो पाकिस्तान के हित की है चिंता

कोई कन्फ्यूजन नहीं, हर व्यक्ति मानता है मोदी जी ने विकास कार्यो को गति दी, देश की सीमाओं को सुरक्षित किया, गरीब कल्याण के क्षेत्र में हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन करने का काम किया है, इंडि गठबंधन अपने नकारात्मक राजनीति के कारण लगातार अपनी विश्वसनीयता को खो रहा है. कांग्रेस हो या सपा यह लोग भारत के हितों की नहीं, इन्हें तो पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है, इनको भारत के अंदर आतंकवाद व नक्सलवाद के समाधान की चिंता नहीं है, इन्हें तो आतंकवादियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने की चिंता रहती है.

इनकी चिंता तो थी जैसे भी हो अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण न हो. 2014 के पहले देश मे विस्फोट होते थे, फिर इसके बाद आपने विस्फोट सुना, आतंकवाद की नाभि पर प्रहार बीजेपी ने कर दिया है. कहीं जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है, उन्हें पता है कि देर कर दी तो कहीं लेने के देने न पड़ जाए. कानपुर को हाइवे, एक्स्प्रेसवे, मेट्रो व डिफेंस कॉरिडोर प्राप्त हुआ. कानपुर के सीसामऊ व जाजमऊ में गंगा की धारा को निर्मल व अविरल करने में बीजेपी ने सफलता प्राप्त की है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

एकतरफ रामभक्त एकतरफ रामद्रोही

सीएम ने कई योजनाओं को भी गिनाया, साथ ही कहा कि विकास और गरीब कल्याण के साथ-साथ ये स्वतंत्र भारत की पहली सरकार है जिसने बिना रुके, बिना थके कार्य किया. इसी अयोध्या के बारे में कहते हैं कि भारत में राम मंदिर का निर्माण नही होना चाहिए, कांग्रेस ने ये तक कह दिया था कि राम तो हुए नहीं, कृष्ण हुए ही नहीं, अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. जो लोग मन्दिर का विरोध कर रहे है भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य कर रहे है. आज जो परिवर्तन देख रहे है इसका श्रेय आपको जाता है. चुनाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है, एकतरफ राम भक्त और राम द्रोही, एक के लिए परिवार का हित एक के लिए राष्ट्र का हित महत्वपूर्ण है. मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us