Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Adityanath In Kanpur : इंतजार की घड़ियां ख़त्म,सीएम ने शहरवासियों को दी नए सिविल Airport की सौगात

सीएम योगी ने नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

कानपुरवासियों के इंतजार की घड़ियां खत्म हुई, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहर के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन कर शहर के लोगो को बड़ा तोहफा दिया है. उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत भाजपा के सांसद और विधायक मौजूद रहे.

हाईलाइट्स

  • कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
  • सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया ,जनरल वीके सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद
  • सीएम ने कानपुरवासियों को दिया बड़ा तोहफा

CM Yogi inaugurates  new terminal in Kanpur :कानपुर में एक दशक पहले देखा गया एयरपोर्ट का सपना आज साकार हो गया है, हालांकि कानपुर में एयरपोर्ट था लेकिन अब इसे और बड़ा रूप दिया गया है शुक्रवार को कानपुर के चकेरी मवैया स्थित एयरपोर्ट के सिविल नई टर्मिनल भवन का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा कर दिया गया, उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, सीएम ने उद्घाटन के बाद इस टर्मिनल को देखा जिसे देख वे काफी प्रभावित भी हुए .आपको बता दे कि इस टर्मिनल में एक साथ 3 प्लेन खड़े हो सकते है, आगे कनेक्टिविटी के लिए कई राज्यो से इसे जोड़ा जाएगा.

कानपुर के लोगों को दी सीएम ने बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए टर्मिनल को लेकर कानपुर के लोगों को शुभकामनाएं दी और टर्मिनल की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट पर लगातार तेजी से काम किया जा रहा है, जल्द ही इस एयरपोर्ट से कई विमान कम्पनियां कनेक्टिविटी के लिए अपनी सेवाएं देंगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले आये हुए लोगों से हंसते हुए कहा कि चुनाव की थकान मिटी है नये सिविल टर्मिनल का तोहफा मिलने पर उन्होंने कानपुर के लोगो को बधाई दी ,साथ ही नव निर्वाचित मेयर प्रमिला पांडे को चुनाव जिताने के लिए भी सभी को बधाई दी.

हर कमिश्नरी में होंगे एयरपोर्ट

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेमी को बचाने के लिए महिला ने रचा षड्यंत्र ! बेटे के अपहरण का झूठा मुकदमा, कई राज्यों में भटकी पुलिस

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के कार्यकाल का लाभ यूपी को मिला है, आज सबसे ज्यादा पिछले 6 वर्षों में नागर विमानन के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है, वैसे तो हर क्षेत्र में प्रदेश को व्यापक लाभ हुआ है, 2017 से पहले 2 एयरपोर्ट क्रियाशील थे और 2 आंशिक लेकिन आज 9 एयरपोर्ट क्रियाशील है और 12 पर काम हो रहा है अब प्रदेश के हर कमिश्नरी में एयरपोर्ट होंगे.  कानपुर में उद्योग बंद होते गए और शहर विकास में पिछड़ता गया,नए एयरपोर्ट टर्मिनल के बाद औद्योगिक विकास बढ़ेगा,विकास भी करना है विरासत का सम्मान भी करना है,टर्मिनल के निर्माण में भी इसका ध्यान रखा गया है.

Read More: UP School Closed: यूपी में भीषण ठंड के चलते इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, योगी सरकार का आदेश

कानपुर की रेलवे और सड़क की कनेक्टिविटी और बेहतर करने का काम हो रहा है,हम सम्भावना देखेंगे कि क्या कानपुर में भी गंगा में वॉटर वे बन सकता है, डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से काम कर रही है प्रदेश के अंदर वाटर वे प्रकिया को आगे बढ़ाया है नेशनल हल्दिया से वाराणसी तक वाटर वे शुरू हो चुका है आगे देखेंगे कि इसे कानपुर से भी जोड़ा जाए.

Read More: Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर अरहर के खेत में फेंका शव, बेटी ने देखी लाश तो मचा कोहराम

नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी  दी शुभकामनाएं

अपने संबोधन की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज कानपुर के लोगों की आंखों में एक नई चमक दिख रही है। इस चमक के पीछे दो कारण है। पहला, अभी जो नगर निकाय चुनाव हुए उसमें उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन सरकार में परिवर्तित हो चुकी है। दूसरा कारण, कानपुर में बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट के विस्तृतीकरण और आधुनिकीकरण की जो मांग थी, उसे आज पूरा करते हुए नया एयरपोर्ट टर्मिनल जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं और आने वाले समय में जेवर और अयोध्या भी इससे जुड़ेंगे। यह श्रंखला अभी जारी है और इसी श्रंखला में कानपुर का एयरपोर्ट एक बहुत महत्वपूर्ण अंग के रूप में उभरा है।

यहां छोटे से एयरपोर्ट से शुरुआत हुई थी और आज 16 गुना बढ़कर 65 हजार स्क्वायर फीट का एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है। आने वाले समय में जिस टर्मिनल से केवल 3 हजार लोग गुजरते थे, वहीं अब प्रतिवर्ष 10 लाख यात्री इस टर्मिनल से अपने आवागमन की सुविधा तय कर पाएंगे। ये सुविधा सिर्फ कानपुर नहीं बल्कि आसपास के 8 जिलों को प्रभावित करेगी.

26 May 2023 By Vishal Shukla

Yogi Adityanath In Kanpur : इंतजार की घड़ियां ख़त्म,सीएम ने शहरवासियों को दी नए सिविल Airport की सौगात

हाईलाइट्स

  • कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
  • सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया ,जनरल वीके सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद
  • सीएम ने कानपुरवासियों को दिया बड़ा तोहफा

CM Yogi inaugurates  new terminal in Kanpur :कानपुर में एक दशक पहले देखा गया एयरपोर्ट का सपना आज साकार हो गया है, हालांकि कानपुर में एयरपोर्ट था लेकिन अब इसे और बड़ा रूप दिया गया है शुक्रवार को कानपुर के चकेरी मवैया स्थित एयरपोर्ट के सिविल नई टर्मिनल भवन का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा कर दिया गया, उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, सीएम ने उद्घाटन के बाद इस टर्मिनल को देखा जिसे देख वे काफी प्रभावित भी हुए .आपको बता दे कि इस टर्मिनल में एक साथ 3 प्लेन खड़े हो सकते है, आगे कनेक्टिविटी के लिए कई राज्यो से इसे जोड़ा जाएगा.

कानपुर के लोगों को दी सीएम ने बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए टर्मिनल को लेकर कानपुर के लोगों को शुभकामनाएं दी और टर्मिनल की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट पर लगातार तेजी से काम किया जा रहा है, जल्द ही इस एयरपोर्ट से कई विमान कम्पनियां कनेक्टिविटी के लिए अपनी सेवाएं देंगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले आये हुए लोगों से हंसते हुए कहा कि चुनाव की थकान मिटी है नये सिविल टर्मिनल का तोहफा मिलने पर उन्होंने कानपुर के लोगो को बधाई दी ,साथ ही नव निर्वाचित मेयर प्रमिला पांडे को चुनाव जिताने के लिए भी सभी को बधाई दी.

हर कमिश्नरी में होंगे एयरपोर्ट

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के कार्यकाल का लाभ यूपी को मिला है, आज सबसे ज्यादा पिछले 6 वर्षों में नागर विमानन के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है, वैसे तो हर क्षेत्र में प्रदेश को व्यापक लाभ हुआ है, 2017 से पहले 2 एयरपोर्ट क्रियाशील थे और 2 आंशिक लेकिन आज 9 एयरपोर्ट क्रियाशील है और 12 पर काम हो रहा है अब प्रदेश के हर कमिश्नरी में एयरपोर्ट होंगे.  कानपुर में उद्योग बंद होते गए और शहर विकास में पिछड़ता गया,नए एयरपोर्ट टर्मिनल के बाद औद्योगिक विकास बढ़ेगा,विकास भी करना है विरासत का सम्मान भी करना है,टर्मिनल के निर्माण में भी इसका ध्यान रखा गया है.

कानपुर की रेलवे और सड़क की कनेक्टिविटी और बेहतर करने का काम हो रहा है,हम सम्भावना देखेंगे कि क्या कानपुर में भी गंगा में वॉटर वे बन सकता है, डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से काम कर रही है प्रदेश के अंदर वाटर वे प्रकिया को आगे बढ़ाया है नेशनल हल्दिया से वाराणसी तक वाटर वे शुरू हो चुका है आगे देखेंगे कि इसे कानपुर से भी जोड़ा जाए.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी  दी शुभकामनाएं

अपने संबोधन की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज कानपुर के लोगों की आंखों में एक नई चमक दिख रही है। इस चमक के पीछे दो कारण है। पहला, अभी जो नगर निकाय चुनाव हुए उसमें उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन सरकार में परिवर्तित हो चुकी है। दूसरा कारण, कानपुर में बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट के विस्तृतीकरण और आधुनिकीकरण की जो मांग थी, उसे आज पूरा करते हुए नया एयरपोर्ट टर्मिनल जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं और आने वाले समय में जेवर और अयोध्या भी इससे जुड़ेंगे। यह श्रंखला अभी जारी है और इसी श्रंखला में कानपुर का एयरपोर्ट एक बहुत महत्वपूर्ण अंग के रूप में उभरा है।

यहां छोटे से एयरपोर्ट से शुरुआत हुई थी और आज 16 गुना बढ़कर 65 हजार स्क्वायर फीट का एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है। आने वाले समय में जिस टर्मिनल से केवल 3 हजार लोग गुजरते थे, वहीं अब प्रतिवर्ष 10 लाख यात्री इस टर्मिनल से अपने आवागमन की सुविधा तय कर पाएंगे। ये सुविधा सिर्फ कानपुर नहीं बल्कि आसपास के 8 जिलों को प्रभावित करेगी.

Latest News

Who Is IPS Abhimanyu Manglik: फतेहपुर के नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर, CA की नौकरी छोड़ पहनी खाकी Who Is IPS Abhimanyu Manglik: फतेहपुर के नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर, CA की नौकरी छोड़ पहनी खाकी
IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के आईपीएस अभिमन्यु मांगलिक को...
UP IAS PCS Transfer: योगी सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले
महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, सावधान रहें किसान
PM Kisan 22nd Installment 2026: जारी हुई 22वीं किस्त, लेकिन कई किसानों के खाते में नहीं पहुंचे 2000 रुपये, तुरंत करें ये 5 काम
फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: छप्पर बना आग का गोला ! चार बकरियां जिंदा जलीं, बाइक-धान समेत लाखों का नुकसान
उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक की रजिस्ट्री में बड़ी छूट: सरकार खत्म करेगी पैन-आधार की अनिवार्यता, क्या होगा नया नियम
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: गुरु की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए मेष से मीन का राशिफल

Follow Us