
Bjp state president reached kanpur: नगर निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देने कानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
On
राजनीतिक गलियारों में जैसे ही नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ,जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव की तैयारियों में जुटना शुरू होने लगे. सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की साथ ही आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा की जीत का दावा भी किया.
हाईलाइट्स
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों में जोश भरने पहुंचे कानपुर
- कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव को लेकर की अहम बैठक
- प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा को बताया सीजनल पार्टी
Bjp state president reached kanpur : रविवार को चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, जहां चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. इसी कड़ी में कानपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के सम्बंध में बैठक करते हुए विस्तार से चर्चा की और चुनाव की तैयारियों को परखा, प्रदेश अध्यक्ष ने आये हुए पदाधिकारियों को जीत के मूल मंत्र भी बताएं. इतना ही नहीं उन्होंने नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका में भाजपा की जीत का दावा भी किया और दोबारा बेहतर जीत का संकल्प भी लिया.
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष को बताया सीजनल पार्टी

Related Posts
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
