Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News : नई सड़क हिंसा मामला - 5 आरोपितों के खिलाफ़ पुलिस ने किया इनाम घोषित, कुर्की की भी होगी कार्रवाई

Kanpur Crime News : नई सड़क हिंसा मामला - 5 आरोपितों के खिलाफ़ पुलिस ने किया इनाम घोषित, कुर्की की भी होगी कार्रवाई
बीते वर्ष नई सड़क पर हुआ था उपद्रव

कानपुर में नई सड़क हिंसा मामले में 5 आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है और जो लोग अबतक गिरफ्तार नही हुए है उनपर 82 और 83 की कार्रवाई के साथ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के नई सड़क हिंसा का मामला
  • फरार चल रहे 5 आरोपितों के ऊपर इनाम घोषित
  • कानपुर में हुई हिंसा में 82 और 83 के साथ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी

Kanpur police will took strict action : कानपुर में 3 जून 2022 को नई सड़क में जमकर उपद्रव ,बमबाजी और पथराव हुआ था जिसमें पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के साथ जावेद अहमद और बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा ,बिल्डर हाजी समेत कई लोगो को गिरफ्तार किया था इस हिंसा मामले में अबतक कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त से दूर है.जिनके विरुद्ध पुलिस बड़ी कार्यवाही करने जा रही है.

नई सड़क पर भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि 3 जून 2022 को जुमे की नमाज़ के बाद नई सड़क पर जमकर पथराव और बमबाजी हुई थी जिसमें इस हिंसा के पीछे हयात जफर हाशमी का नाम आया था जिसे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था ,वही हिंसा में की गई फंडिंग के मामले में मुख्तार बाबा और बिल्डर हाजी वसी को भी गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से पुलिस उपद्रव में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है फिलहाल अब भी कुछ उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.जिनपर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है और कुर्की की कार्यवाही भी करेगी.

सुनिए इस मामले में जेसीपी ने क्या कहा

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि नई सड़क उपद्रव मामले में 5 आरोपितों के खिलाफ इनाम घोषित कर दिया है और जो लोग अभी तक तमाम प्रयास के बावजूद गिरफ्तार नही हुए है उनके विरुद्ध 82 और 83 की कार्यवाही की जाएगी. यदि 10 दिनों में ये लोग गिरफ्तार नही हुए तो इनके ऊपर 83 और कुर्की की कार्यवाही की जाएगी. इन सभी प्रकिया के लिए कोर्ट को अवगत कराया जाएगा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us