Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ACS Home UP In Hindi: कौन हैं IAS Deepak Kumar ! जिन्हें यूपी के प्रमुख सचिव गृह की दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

ACS Home UP In Hindi: कौन हैं IAS Deepak Kumar ! जिन्हें यूपी के प्रमुख सचिव गृह की दी गयी बड़ी जिम्मेदारी
यूपी एसीएस होम, दीपक कुमार, image credit original source

IAS Deepak Kumar ACS Home UP

यूपी (Up) में गृह विभाग के नए प्रमुख सचिव (Acs Home) के रूप में आईएएस दीपक कुमार (IAS Deepak Kumar) को पदभार सौपा गया है. अभी तक प्रमुख सचिव गृह के रूप में संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) इस पद पर तैनात थे. एक दिन पहले ही चुनाव आयोग (Election Commission) की सख्ती के चलते कई राज्यो में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किये गए थे.

नए अपर मुख्य गृह सचिव का हुआ चयन

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha election) की तारीख का ऐलान होते ही चुनाव आयोग काफी सख्त हो गया है इसका सबसे बड़ा उदाहरण यूपी समेत और भी राज्यों में देखने को मिल रहा है दरअसल यूपी में गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय प्रसाद (IAS Sanjay Prasad) को हटाकर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 1990 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार (IAS Deepak Kumar) पर विश्वास दिखाते हुए चुनाव आयोग ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की जिम्मेदारी दी है. ऐसा माना जाता है कि आईएएस दीपक कुमार अपने कार्य के प्रति बेहद ईमानदार और बेदाग छवि वाले हैं.

चुनाव आयोग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

हालांकि गृह विभाग सचिव के लिए शासन की ओर से चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे गए थे जिसमें अपर मुख्य सचिव स्तर के 1989 बैच के दो अफसर को शामिल किया गया था जबकि मनोज सिंह और देवेश चतुर्वेदी 1989 बैच के अधिकारी हैं वर्तमान में मनोज सिंह वन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं तो वहीं देवेश चतुर्वेदी कृषि और नियुक्ति विभाग को संभाल रहे हैं.

कौन है आईएएस दीपक कुमार (Who Is IAS Deepak Kumar)

आईएएस दीपक कुमार का जन्म 1966 में बिहार राज्य के पटना शहर में हुआ था. वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी निपुण थे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय विकास नीति और इतिहास से पढ़ाई करते हुए यूपीएससी परीक्षा पास किया और 1990 बैच के तहत उन्हें मंसूरी में ट्रेनिंग करने का मौका मिला.

इसके बाद 1991 में उन्हें गोरखपुर में बतौर कार्यकारी मजिस्ट्रेट के पद पर पहला मौका मिला यही नही काम के प्रति उनकी लगन को देखते हुए 1993 में संयुक्त मजिस्ट्रेट बाराबंकी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांदा-कर्वी का भी पदभार संभालने का मौका मिला.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

यहाँ से उनकी लाइफ में आया टर्निंग प्वाइंट

साल 1997 आईएएस दीपक कुमार के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. इसी साल उन्हें कलेक्टर पौड़ी, गढ़वाल और मजिस्ट्रेट तो वही साल 1998 में उन्हें कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट फैजाबाद की जिम्मेदारी सौंप दी गई, गौतमबुद्ध नगर, जालौन में भी वह यही पद संभाल चुके हैं साल 2002 मैं बस्ती और अलीगढ़ वह रह चुके हैं यही नहीं 2003 में वह रामनगरी अयोध्या के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शासन का विश्वास जीतते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. अब उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की जिम्मेदारी मिली है. 2024 लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us