Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gzb Crime In Hindi: गाजियाबाद में सौतेले पिता की घिनौनी करतूत ! नाबालिग बेटी से करता था रेप और बेटे को भी नहीं छोड़ा

Gzb Crime In Hindi: गाजियाबाद में सौतेले पिता की घिनौनी करतूत ! नाबालिग बेटी से करता था रेप और बेटे को भी नहीं छोड़ा
सौतेले पिता की शर्मनाक हरकत, image credit original source

Ghaziabad News In Hindi

यूपी (Up) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से रिश्तो को तार-तार और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक सौतेला बाप (Step Father) अपनी ही नाबालिग बच्ची (Minor Daughter) के साथ दुष्कर्म (Raped) करता और पत्नी से वेश्यावृति करवाता था इन सबमें सबसे चौका देने वाली बात ये है कि आरोपी की पत्नी उसे मना करने की बजाय उसका साथ देती थी फिलहाल बच्ची की शिकायत के बाद आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गाजियाबाद में सौतेले पिता की ऐसी करतूत रह जाएंगे दंग 

ये संगीन मामला राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Gzb) के लोनी बॉर्डर इलाके का है जहां पर एक रहने वाली महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी इसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर अपने गांव चली गई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह जब वापस गाजियाबाद आई तो बच्चों की परवरिश और खुद का खर्च चलाने के लिए उसने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ शादी (Got married) रचा ली लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति महिला से वेश्यावृत्ति कराने लगा.

लेकिन इस बीच वह 11 साल की अपनी नाबालिग बेटी (Minor Daughter) के साथ भी दुष्कर्म (rape) करता रहा जब इस सौतेले पिता (Step Father) का इससे भी मन नहीं भरा तो हो वह अपने सौतेले 14 वर्षीय बेटे के साथ भी गलत काम करने यानि कुकर्म करने लगा जब इसकी भनक उस नाबालिग बेटी को लगी तो उसने सारी सच्चाई अपनी मां को बताई लेकिन उसकी मां ने बच्ची को ही डरा धमका कर शांत करवा दिया.

हैवानियत से तंग आकर बच्ची पहुंची थाने

रोज-रोज की इस हैवानियत से तंग आकर 11 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से भाग कर राजधानी दिल्ली पहुंच गई जहां पर उसने पुलिस के पास पहुंचकर अपने सौतेले पिता और मां की सारी करतूत बताई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की शिकायत को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना को ट्रांसफर कर दिया जहां पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी करवाया जिसमें बच्ची के साथ रेप की पुष्टि भी हुई है बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया तो वहीं आरोपी सौतेले पिता और सगी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Step_father_arrested_gzb_police
सौतेला पिता गिरफ्तार, image credit original source
आरोपी सौतेले बाप और सगी मां ने कबूल किया गुनाह

बच्ची ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ रोज गंदे काम करता था वही जब इसकी शिकायत वह अपनी मां से करती थी तो मां भी उसे उल्टा डराती-धमकाती थी लेकिन एक दिन उसे मालूम पड़ा कि उसका सौतेला पिता उसके नाबालिग बड़े भाई के साथ भी गंदी हरकतें करता है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

जानकारी के मुताबिक जिसकी शिकायत एक बार फिर बच्ची ने अपनी मां से करी लेकिन मां ने उल्टा उसे ही पीट दिया, रोज-रोज की इस बात से तंग आकर जब वह पुलिस के पास पहुंची तो उसकी बात सुनकर सभी के होश उड़ गए आनन-फानन में सौतेले पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है व दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us