Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gorakhpur Mother Fell love: गोरखपुर में तीन बच्चों की मां पर चढ़ा आशिकी का बुखार ! बिजली के खंभे पर चढ़ पकड़ लिया तार

Gorakhpur Mother Fell love: गोरखपुर में तीन बच्चों की मां पर चढ़ा आशिकी का बुखार ! बिजली के खंभे पर चढ़ पकड़ लिया तार
महिला बिजली के पोल पर चढ़ी, image credit original source

Gorakhpur News In Hindi

यूपी (Up) के गोरखपुर (Gorakhpur) से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी (Lover) के खातिर बिजली के खंभे (Electricity poll) पर चढ़ गई. दरअसल उसने अपने पति से इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि घर में प्रेमी भी उनके साथ रहे पति ने जब इस बात का विरोध किया तो पत्नी नाराज होकर खंभे पर चढ़ (Climbed A Pillar) गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर महिला को खंभे से नीचे उतार लिया.

महिला का किसी और व्यक्ति पर आया दिल

आप सभी को साल 1975 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म शोले तो जरूर याद होगी जिसमें वीरू का किरदार निभाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र व बसंती का किरदार निभा रही अभिनेत्री हेमा मालिनी के प्यार में पड़कर पानी टंकी पर चढ़ जाते हैं हालांकि यह तो फिल्मी बात है लेकिन कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में देखने को मिला. जहां पर एक महिला बिजली के खंभे पर चढ़ (Mother HT Pole) गई इसके बाद वहां हाइट वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ जिस किसी को भी जानकारी लगी तो लोग एक बार उसे देखने के लिए पहुंचने लगे देखते ही देखते यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. 

mother_fells_in_love_gorakhpur_drama
महिला चढ़ गई पोल पर, image credit original source

क्या है पूरा मामला (Gorakhpur Mother Fell love)

जानकारी के मुताबिक यह महिला तीन बच्चों की मां है जिसे एक शख्स से प्यार हो गया वही जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई तो उसने इस पर विरोध जताया जिससे नाराज होकर महिला 11000 केवीए के हाईटेंशन तार को पकड़ खंभे पर चढ़ गई ग़नीमत की बात यह रही कि उस समय लाइट नहीं आ रही थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाबुझाकर नीचे उतार लिया है.

इलाकाई लोगों ने बताई सच्चाई

वही इस घटना के बाद इलाकाई लोगों ने बताया कि इस महिला की उम्र 34 साल है, जिसके तीन बच्चे हैं महिला का पति राम गोविंद मजदूरी कर अपने घर का पालन-पोषण करता है लेकिन बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है जिस वजह से रोजाना लड़ाई झगड़ा भी हुआ करता है.

दरअसल महिला का किसी अंजान व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी गांव वालों के साथ-साथ उसके पति को भी थी जिसे लेकर कई बार उसके पति ने इसका विरोध भी किया लेकिन आज जब इस बात को लेकर झगड़ा हो रहा था कि तभी महिला ने अपने पति से अपने ही घर पर प्रेमी को भी साथ रखने की जिद करी लेकिन पति ने उसकी इस जिद का विरोध किया जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हुआ और वह घर से भाग कर बिजली के पोल पर चढ़ गई.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मियां बीवी का आपस का झगड़ा है झगड़े के बाद महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई थी हालांकि उस समय बिजली नहीं आ रही थी इलाकाई लोगों की सूचना पर सबसे पहले विद्युत विभाग को इस घटना की जानकारी देते हुए बिजली चालू न करने के लिए कहा गया.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

इसके बाद विद्युत विभाग और पुलिस टीम ने पहुंचकर महिला को काफी समझाबुझा कर खंभे से नीचे उतारा गया हालांकि इस घटना में महिला पूरी तरह से सुरक्षित है महिला को उसके घर भेज दिया गया है यह पूरा मामला मियां बीवी के बीच का है इसलिए दोनों ओर से किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us