Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Student In Ukraine:फतेहपुर शहर के पाँच छात्रों के यूक्रेन में फँसे होने की पुष्टि परिजन परेशान

Fatehpur Student In Ukraine:फतेहपुर शहर के पाँच छात्रों के यूक्रेन में फँसे होने की पुष्टि परिजन परेशान
फोन से बेटे की जानकारी करते घनश्याम लोधी व उनकी पत्नी

फतेहपुर शहर के दो औऱ छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की पुष्टि हुई है.इस तरह से अब तक कुल पाँच छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की पुष्टि हो चुकी है. Fatehpur Student In Ukraine News In Hindi

Fatehpur News:रूस औऱ यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से पूरे विश्व में खलबली मची हुई है.यूक्रेन के विभिन्न शहरों में पढ़ाई के लिए गए कई हज़ार भारतीय छात्र फ्लाइट बन्द होने से फंस गए हैं.बंकरों में रह कर किसी तरह अपना जीवन बचाए हुए हैं.इसमें यूपी के फतेहपुर ज़िले के भी कुछ छात्र हैं.शहर क्षेत्र के तीन युवकों के बारे में पहले पता चला था.इसके बाद शुक्रवार को शहर क्षेत्र के ही दो औऱ युवकों के यूक्रेन में फंसे होने की पुष्टि हुई है. यह दोनों लड़के भी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए हुए थे. Fatehpur Student In Ukraine

जानकारी के अनुसार शहर के लोधीगंज निवासी क्लीनिक संचालक घनश्याम लोधी का बेटा विभव कुमार यूक्रेन के पीरगोव मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है.उसका पढ़ाई का यह अंतिम साल है.पिता घनश्याम ने बताया कि शुक्रवार को फ्लाइट थी.लेकिन युद्ध के चलते रद्द हो गई है.बेटे को लेकर बहुत चिंता हो रही है.उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द भारत सरकार बच्चों को वापस लाने की व्यवस्था करे.

इसके अलावा शहर के जयराम नगर निवासी नर्सिंग होम संचालक डॉ अरविंद गुप्ता का बेटा आशुतोष गुप्ता भी यूक्रेन की राजधानी कीव में मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है.उसका भी यह अंतिम साल है.

 परिजनों ने बताया कि बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई है.उसने बताया है कि यहाँ लोग बहुत डरे हुए हैं.धमाके हो रहें हैं. लोग बंकरों में छिपे हुए हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

बता दें कि इन दोनों के अलावा शहर के शादीपुर में रहने वाले महेश मिश्रा के दो बेटे हर्ष औऱ उदय व सिविल लाइन निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा का बेटा अंकित यूक्रेन में फंसे हुए हैं. यह पांचों छात्र वहां एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गए हुए हैं.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us