Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में होली पर कोतवाली पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश को लेकर लोगों में नाराज़गी

Fatehpur News:फतेहपुर में होली पर कोतवाली पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश को लेकर लोगों में नाराज़गी
Fatehpur Holi News : सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में होली के मद्देनजर सदर कोतवाल द्वारा जारी किए गए एक आदेश को लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई है.हिन्दू संगठनों की तरफ़ से भी आदेश को लेकर ऐतराज जताया जा रहा है.क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं. Fatehpur Kotwali Order On Holi

Fatehpur News:होली पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनी रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पीस कमेटी की बैठकें आदि की जा रहीं हैं.क्योंकि इस बार होली शुक्रवार को है, औऱ उसी दिन जुम्मे की नमाज़ शब-ए-बारात का त्योहार भी पड़ रहा है.ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए काफ़ी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.

सदर कोतवाल के आदेश पर आपत्ति..

फतेहपुर में भी जिला मुख्यालय के साथ साथ थानों औऱ चौकियों पर लगातार पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है.लेकिन इन सब के बीच सदर कोतवाली प्रभारी द्वारा एक ऐसा आदेश जारी किया गया है जिसको लेकर बहुसंख्यक समाज में नाराज़गी फैल गई है.

क्या है आदेश में..

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

कोतवाली प्रभारी द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि होली पर शराब पीकर, तेज गति से तीन सवारी बैठा कर गाड़ी न चलाएं, तथा किसी तरह का हुड़दंग न करें. पकड़े जानें पर वाहन सीज कर दिया जाएगा. Fatehpur Holi News

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

इसके बाद आदेश में लिखा गया है कि मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों के ऊपर रंग नहीं डालेंगें साथ ही एक जगह पर अत्याधिक भीड़ नहीं इकठ्ठा करेंगें.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

क्या बोले हिन्दू नेता..

बजरंग दल/विहिप से जुड़े शानू सिंह ने कहा कि आदेश में आख़री में लिखी गई लाइनों पर ऐतराज है. उन्होंने कहा कि जब जिला प्रशासन के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई थी तो वहां ऐसी कोई बात नहीं कही गई थी. बैठक में मौजूद शहर काज़ी की तरफ़ से स्वयं कहा गया था कि होली पर मुस्लिम समुदाय के लोग बिना जरूरत के घरों से नहीं निकलेंगें, यदि कहीं बाहर निकलने पर रंग पड़ भी जाए तो उसको लेकर लड़ाई झगड़ा नहीं करना है, आपसी सौहार्द सभी बनाए रखें.Fatehpur Kotwali Order On Holi

शानू सिंह ने कहा कि कोतवाल बताएं कि ऐसा आदेश किसके कहने पर जारी किया है. जबकि एसपी औऱ सीओ की तरफ़ से इस तरह के किसी आदेश की बात नहीं कही गई थी. उन्होंने कहा कि ये सड़क पर निकल रहे व्यक्ति को कैसा पहचाना जाएगा कि ये हिन्दू समुदाय का है औऱ ये मुस्लिम समुदाय का है. शानू सिंह ने कहा कि होली पर यदि आदेश के नाम पर हिंदुओ को अपमानित करने का काम किया जाएगा तो यह बर्दाश्त नहीं होगा.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us