Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:प्रधान प्रत्याशी सहित जिले में छः लोगों की मौत से हड़कंप.तेज बुख़ार औऱ सांस की थी तकलीफ़।

फ़तेहपुर फ़ाइल फोटो

फ़तेहपुर(Fatehpur News)में तेज़ बुख़ार और सांस की तकलीफ के चलते छः लोगों की मौत हो गई हैं। इसमें प्रधान प्रत्याशी,मतदान कर्मी सहित जिले के कई हिस्सों में रहने वाले लोग हैं जिनके सांस लेने में तकलीफ के चलते मौत हुई है।कोरोना(Corona Virus)वायरस की वज़ह से प्रदेश सहित पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। जिले में इन छः मौतों की मौत क्या कोरोना वायरस से हुई है इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट.. (UP Fatehpur Corona News Updates)

फ़तेहपुर(Fatehpur News):यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)में एक दिन दिन सर्वाधिक मौत का आधिकारिक आंकड़ा 120 पहुँच गया है।कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बताई जा रही है और इसमें संक्रमण का ख़तरा तेजी से बढ़ रहा है।

जिले के कई हिस्सों में शनिवार को छः मौतें हुईं हैं इन सभी को तेज बुख़ार और सांस लेने में तकलीफ बताई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्रामपंचायत से प्रधानी का चुनाव लड़ रहीं आशा संगिनी गुड़िया बीते चार दिन से तेज बुख़ार और सांस लेने की तकलीफ से पीड़ित थीं जिनकी कानपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई।(UP Fatehpur Corona News Updates)

वहीं तेलियानी ब्लॉक के अलादातपुर गांव में बतौर शिक्षामित्र के पद पर तैनात महजर्री की चुनावी ड्यूटी लग गई थी चौदह अप्रैल को मतदान प्रशिक्षण केंद्र में ही उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।उसको सांस लेने में तकलीफ होने लगी।उसका इलाज़ घर पर ही होता रहा लेकिन शनिवार को ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर जाने से उसकी मौत हो गई।

इसीप्रकार खागा के न्युनगढ़ी मोहल्ले के रहने वाले अनिल साहू जो कि समाचार पत्र वितरक हैं उनकी मां की मौत हो गई। इनको भी सांस लेने की तकलीफ बताई जा रही थी।वहीं अयोध्या मंदिर मोहल्ला निवासी अवधेश तिवारी,विजय नगर मोहल्ला निवासी रामबाबू गुप्ता और खखरेडू थाना क्षेत्र के सैदपुर भुरुही निवासी अशोक त्रिपाठी की मौत हो गई इन सभी को तेज़ बुख़ार और सांस लेने की तकलीफ थी जिसकी वज़ह से इनकी मौत हो गई है।

Read More: Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

सरकारी आंकड़ों में इन लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो जिले में कोरोना वायरस(Corona Virus)पूरी तरह पांव पसार चुका है और कोरोना से ही इन छः लोगों की मौत हुई है। (UP Fatehpur Corona News Updates)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

18 Apr 2021 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News:प्रधान प्रत्याशी सहित जिले में छः लोगों की मौत से हड़कंप.तेज बुख़ार औऱ सांस की थी तकलीफ़।

फ़तेहपुर(Fatehpur News):यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)में एक दिन दिन सर्वाधिक मौत का आधिकारिक आंकड़ा 120 पहुँच गया है।कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बताई जा रही है और इसमें संक्रमण का ख़तरा तेजी से बढ़ रहा है।

जिले के कई हिस्सों में शनिवार को छः मौतें हुईं हैं इन सभी को तेज बुख़ार और सांस लेने में तकलीफ बताई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्रामपंचायत से प्रधानी का चुनाव लड़ रहीं आशा संगिनी गुड़िया बीते चार दिन से तेज बुख़ार और सांस लेने की तकलीफ से पीड़ित थीं जिनकी कानपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई।(UP Fatehpur Corona News Updates)

वहीं तेलियानी ब्लॉक के अलादातपुर गांव में बतौर शिक्षामित्र के पद पर तैनात महजर्री की चुनावी ड्यूटी लग गई थी चौदह अप्रैल को मतदान प्रशिक्षण केंद्र में ही उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।उसको सांस लेने में तकलीफ होने लगी।उसका इलाज़ घर पर ही होता रहा लेकिन शनिवार को ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर जाने से उसकी मौत हो गई।

इसीप्रकार खागा के न्युनगढ़ी मोहल्ले के रहने वाले अनिल साहू जो कि समाचार पत्र वितरक हैं उनकी मां की मौत हो गई। इनको भी सांस लेने की तकलीफ बताई जा रही थी।वहीं अयोध्या मंदिर मोहल्ला निवासी अवधेश तिवारी,विजय नगर मोहल्ला निवासी रामबाबू गुप्ता और खखरेडू थाना क्षेत्र के सैदपुर भुरुही निवासी अशोक त्रिपाठी की मौत हो गई इन सभी को तेज़ बुख़ार और सांस लेने की तकलीफ थी जिसकी वज़ह से इनकी मौत हो गई है।

सरकारी आंकड़ों में इन लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो जिले में कोरोना वायरस(Corona Virus)पूरी तरह पांव पसार चुका है और कोरोना से ही इन छः लोगों की मौत हुई है। (UP Fatehpur Corona News Updates)

Tags:

Latest News

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद...
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us