Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:पटेल नगर चौराहे में हुई मारपीट में दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News:पटेल नगर चौराहे में हुई मारपीट में दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मारपीट के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

शहर के पटेल नगर चौराहे पर 21 दिसम्बर को एक मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित हुए चुनावी परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान भाजपा औऱ कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए थे.दोनों तरफ़ से गालीगलौज औऱ मारपीट की गई थी.जिसके बाद गुरुवार को दोनों पक्षो पर कोतवाली में बलवे सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. Fatehpur Latest News

Fatehpur UP News:फतेहपुर में एक चुनावी परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में बहस करते करते भिड़ गए थे.मामला गाली गलौज, मारपीट तक पहुँच गया.मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है.अब दोनों पक्षों पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. Fatehpur Patel Nagar Viral Video

क्या है मामला..

दरअसल बीते 21 दिसम्बर को एक मीडिया संस्थान द्वारा यूपी विधानसभा चुमावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इकठ्ठा कर शहर के पटेल नगर चौराहे पर परिचर्चा कराई जा रही थी.इसमें भाजपा, सपा, कॉंग्रेस, बसपा सहित कुछ अन्य पार्टियों के भी नेता व समर्थक मौजूद थे.इसी दौरान कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत पटेल उर्फ़ बब्लू कालिया औऱ भाजपा समर्थकों के बीच बहस होने लगी.और देखते ही देखते गाली गलौच मारपीट शुरू हो गई.जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

दोनों पक्षो पर दर्ज हुआ मुकदमा..

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

इस हाईप्रोफाइल मारपीट के प्रकरण में गुरुवार को दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हुआ है.अमरजीत पटेल उर्फ बब्लू कालिया की तहरीर पर भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, राजवर्धन सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, करन चौधरी और पांच अज्ञात साथियों पर मारपीट, गाली गलौज, बलवा आदि की धाराओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है. Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

इसी तरह दूसरे पक्ष की ओर से करन की तहरीर पर अमरजीत पटेल उर्फ बबलू कालिया, सर्वेश, सैलाब, अंकित और उनके सात-आठ साथियों पर मारपीट, बलवा सहित कई गम्भीर धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. Fatehpur UP News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

कोतवाली प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने मामले में कहा कि दोनों पक्षों पर मारपीट, गाली गलौज, बलवा का मुकदमा लिखा गया है. जांच कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us