Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:हत्या के बाद एफआईआर दर्ज न करने पर हंगामा..पुलिस के रोके जाने पर परिजनों ने किया रोड जाम।

Fatehpur News:हत्या के बाद एफआईआर दर्ज न करने पर हंगामा..पुलिस के रोके जाने पर परिजनों ने किया रोड जाम।
पुलिस और परिजनों में झड़प फोटो युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर(Fatehpur News) में जेसीबी चालक (हेल्फ़र)की मौत के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर परिजन शव को लेकर एसपी के पास जा रहे थे कि तभी राधानगर चौकी के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर(Fatehpur News):ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में शनिवार रात जेसीबी चालक(JCB Driver Helper Murder) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्रीय पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और शव को ट्रैक्टर से लेकर एसपी के पास जाने लगे। राधानगर चौकी पर पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर दी।जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के भाई के साथ मारपीट भी की थी।

गाजीपुर कस्बा निवासी राकेश रैदास 4 अप्रैल को चालक अरबाज के साथ मिट्टी खोदाई के लिए ललौली थाने के सुजानपुर ईंट भट्ठे गया था जहां उसकी मौत हो गई।आपको बतादें कि राकेश उर्फ रजउवा जेसीबी चालक के साथ साथ हेल्पर भी थी। ललौली पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर परिजन शव को लेकर एसपी के पास जा रहे थे सदर कोतवाली क्षेत्र की राधानगर चौकी चौराहे पर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को रोक दिया गया।पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने रोड जामकर जमकर हंगामा काटा।

एसपी ने दो थानाध्यक्षों प रबैठाई जांच।

सुजानपुर में राकेश की मौत के बाद परिजनों द्वारा किए गए हंगामे के बाद एसपी सतपाल अंतिल ने इस पूरे मामले में गाजीपुर एसओ और ललौली एसओ के ऊपर जांच बैठा दी है और जांच जाफरगंज सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा को सौंप दी है। एसपी ने कहा कि आख़िर इस मामले में एफआईआर क्यों नहीं लिखी गई।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

देर शाम ललौली थाने में लिखी गई एफआईआर।

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

ईंट भट्ठे में हुई राकेश की मौत के मामले में सोमवार की देर शाम पिता महेश रैदास की तहरीर पर बुलडोजर मालिक फिरदौस, चालक अरबाज़ निवासी ललौली व पप्पू निवासी गाजीपुर पर साजिशन हत्या करने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us