Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फ़तेहपुर का कुख्यात डकैत पचास हज़ार का इनामिया मुबीन नट गिरफ्तार।

Fatehpur News: फ़तेहपुर का कुख्यात डकैत पचास हज़ार का इनामिया मुबीन नट गिरफ्तार।
फ़तेहपुर पुलिस की गिरफ्त में डकैत मुबीन नट

फ़तेहपुर(Fatehpur News) सहित अंतर्जनपदीय कुख्यात डकैत राजा उर्फ मुबीन नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस चोरी डकैती सहित हत्या के कई मुकदमें दर्ज हैं।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Crime News Today)

Fatehpur Crime News Today: फ़तेहपुर के कुख्यात डकैत राजा उर्फ मुबीन नट को जाफरगंज पुलिस और स्वाट टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसपर चोरी डकैती हत्या सहित कई मामलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए पचास हज़ार का ईनाम भी घोषित किया था।

फ़तेहपुर के कोड़ा जहानाबाद(koda Kahana bad)का रहने वाला राजा उर्फ मुबीन नट(Mubeen Nat)अपने बहनोई पिंकू नट और उसके बड़े भाई कय्यूम नट के साथ एक गैंग बनाकर काम करता था। फ़तेहपुर कानपुर उन्नाव और अन्य जनपदों में मिलकर चोरी डकैती और हत्या सहित अन्य कारनामों को अंजाम देते थे।इन सभी के लिखाफ़ पचास से अधिक मामले दर्ज हैं। जानकारों की माने तो ये तीनों गैंग बनाकर देश के कई राज्यों में भी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।(Fatehpur Crime News Today)

जाफरगंज के सुल्तानगढ़ कांड में पकड़ा गया था पिंकू नट..

जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ में 25 नवम्बर 2020 को एक आईएएस के घर घटना को अंजाम देने के लिए मुबीन (Mubeen Nat)और उसका बहनोई पिंकू नट गया था। लेकिन घर वालों को जानकारी हो गई थी और उस घटना में पिंकू नट पकड़ा गया था जबकि मुबीन फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था। उस घटना के बाद से पुलिस लगातार मुबीम की धड़पकड़ कर रही थी। लेकिन ये फ़रार चल रहा था। (Fatehpur Crime News Today)

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

आपको बतादें कि पिंकू का बड़ा कय्यूम अभी तक जेल में बंद था जो कि जमानत पर रिहा हो गया है। सुल्तानगढ़ की वारदात में वो नहीं था

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

फ़तेहपुर के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल(IPS Satpal Antil)ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुबीन नट (Mubeen Nat)के ऊपर पचास हज़ार का ईनाम था।और यह एक अंतर्जनपदीय कुख्यात डकैत है जिसपर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।जाफरगंज पुलिस और स्वाट टीम की मदद से सोमवार को इसे गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। (Fatehpur Crime News Today)

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us