Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हज़ार का इनामिया बबलू..लूट औऱ डबल मर्डर में था वांटेड

Fatehpur news:पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हज़ार का इनामिया बबलू..लूट औऱ डबल मर्डर में था वांटेड
पुलिस की गिरफ्त में बबलू

सोमवार शाम फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, बदमाश के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बबलू साल 2013 से फ़रार चल रहा था उसके ऊपर लूट औऱ डबल मर्डर के चार्ज हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:लूट औऱ डबल मर्डर के केस में 2013 से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को सोमवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।इसके ऊपर 25 हज़ार का ईनाम भी फतेहपुर पुलिस की तरफ़ से घोषित किया गया था।यह सफलता एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा अभियान के क्रम में बिंदकी कोतवाली पुलिस के हाँथ लगी है।वहां तैनात एसएसआई आशुतोष सिंह औऱ कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ के बाद तेंदुली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।इसके पास से अवैध तमंचा औऱ जिंदा कारतूसें पुलिस ने बरामद की हैं। fatehpur news

साल 2013 में हुई थी लूट औऱ डबल मर्डर की वारदात..

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ अभियुक्त बबलू उर्फ़ राजा निवासी कंचनपुर कोतवाली बिंदकी साल 2013 से फ़रार चल रहा था।यह जिस लूट औऱ डबल मर्डर के केस में वांछित है वह घटना बेहद जघन्य थी। bindki double murder

साल 2013 में एक अगस्त की रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ पर स्थिति उमराव राइस मिल में हथियारों से लैश बदमाशों ने हमला कर दिया था।इसी राइस मिल के अंदर ही मिल मालिक का पूरा परिवार रहता था।बदमाशों ने मिल मालिक गंगा प्रसाद उमराव औऱ उनकी पत्नी की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी थी औऱ परिवार के तीन औऱ सदस्यों को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।Fatehpur rice mill loot double murder

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

इस लूट औऱ डबल मर्डर के मामले में पुलिस की जाँच में 5 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे।पुलिस ने चार अभियुक्तों प्रेमचंद, सुरेन्द्र, मुनेश औऱ लाछी को गिरफ्तार कर लिया था।बबलू उर्फ़ राजा पुलिस के हत्थे नहीं चढा था।इसी बबलू उर्फ़ राजा को अब जाकर पुलिस मुठभेड़ के बाद सोमवार शाम गिरफ्तार कर पाई है।हालांकि पुलिस इस लूट औऱ डबल मर्डर मामले की विवेचना साल 2018 में बबलू की गिरफ्तारी शेष दिखाते हुए पूरी कर चुकी थी।

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल(ips satpal antil)ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान जब अभियुक्त को रोका गया तो वह रुका नहीं औऱ भागने लगा।पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो इसने पुलिस पर फायरिंग की आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की।जिसके चलते एक गोली इसके पैर में लगी।उसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।इसका एक साथी था जो फ़रार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।

Read More: Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

पुलिस अधीक्षक ने बताया पकड़ में आए अभियुक्त का नाम बबलू है यह 2013 से वांटेड था।यह लूट औऱ डबल मर्डर के मामले में वांटेड था।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us