Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPSC Results 2023 Rupesh Kumar: फतेहपुर के रूपेश कुमार ने पास की पीसीएस परीक्षा ! डिप्टी जेलर बन बढ़ाया जिले का मान

UPPSC Results 2023 Rupesh Kumar: फतेहपुर के रूपेश कुमार ने पास की पीसीएस परीक्षा ! डिप्टी जेलर बन बढ़ाया जिले का मान
फतेहपुर के रूपेश कुमार बने डिप्टी जेलर : फोटो साभार स्वयं

Fatehpur PCS Result 2023

UPPSC PCS Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में 251 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया है. फतेहपुर (Fatehpur) के रूपेश कुमार (Rupesh Kumar PCS) ने डिप्टी जेलर बनकर जिले का मान बढ़ाया है.

UPPSC PCS Results 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार देर शाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) के रहने वाले सिद्धार्थ गुप्ता (Sidharth Gupta PCS) ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. कुल 251 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है जिसमें यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले रूपेश कुमार (Rupesh Kumar PCS) ने डिप्टी जेलर का पद हासिल करते हुए जिले का मान बढ़ाया है.

फतेहपुर के मुबारकपुर गेरिया गांव के रहने वाले हैं रूपेश 

फतेहपुर की खागा तहसील के मुबारकपुर गेरिया गांव के मूल निवासी रूपेश कुमार (Rupesh Kumar PCS) ने UPPSC पीसीएस परीक्षा पास करते हुए 58 वीं रैंक अर्जित की है. वर्तमान में वो हमीरपुर (Hamirpur) जिले में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. डिप्टी जेलर का पद प्राप्त होते ही उनके गांव और फतेहपुर में खुशी की लहर दौड़ गई.

सूचना विभाग में सात वर्षों से अधिक समय का है अनुभव

फतेहपुर के माध्यम वर्गीय परिवार में जन्में रूपेश बचपन से ही काफी मेधावी छात्रों में रहे हैं. बचपन से उनका सपना आईएएस और पीसीएस बनना था. वर्तमान में वो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्य करते हुए यूपी के हमीरपुर में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद कार्य कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक उनका लगभग सात वर्ष से अधिक का समय इस विभाग में रहा है. अपर जिला सूचना अधिकारी के पद रहते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए पीसीएस परीक्षा में 58 वीं रैंक हासिल करते हुए डिप्टी जेलर का पद प्राप्त किया है. रूपेश कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता पत्नी और अपने मित्रों को देते हैं

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us