Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : फतेहपुर में मौत बांट रहे प्राइवेट नर्सिंग होम.!सप्ताह भर में गलत इलाज़ से दूसरी मौत जमकर हुआ हंगामा औऱ मारपीट

UP News : फतेहपुर में मौत बांट रहे प्राइवेट नर्सिंग होम.!सप्ताह भर में गलत इलाज़ से दूसरी मौत जमकर हुआ हंगामा औऱ मारपीट
हंगामा करते परिजन

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शनिवार को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ.परिजनों का आरोप है कि ग़लत इलाज करने के चलते महिला की स्थिति बिगड़ी मौत हुई.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) ज़िले में परचून की गुमटियों की तरह खुले प्राइवेट नर्सिंग होम लोगों की जिंदगियों से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं.आए दिन इन मौत की दुकानों में किसी न किसी ग़रीब को अपनी जिंदगी से हाँथ धोना पड़ रहा है.(Fatehpur Nursing home News)

ताज़ा मामला शहर के शांतिनगर स्थित मां हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र का है.जहाँ धारुपुर गांव के रहने वाले भोला सिंह की पत्नी अर्चना देवी ( 27) भर्ती थीं. बीती रात अर्चना की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल स्टाफ़ के साथ मारपीट की. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने यूट्रस ( बच्चेदानी ) औऱ आंत काट दी जिसके चलते अर्चना की हालत बिगड़ गई औऱ उसकी मौत हो गई. (Ma Hospital Shanti Nagar Fatehpur)

घण्टों चला हंगामा..(Fatehpur Nursing Home News)

अर्चना की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल की संचालिका राज कुमारी को घेर लिया औऱ मौजूद महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी. मौक़े पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँचीं तो परिजनों ने उनके साथ भी मारपीट की. कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुँचें औऱ स्थिति को किसी तरह संभाला संचालिका को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने औऱ एफआईआर का आश्वासन मिलने के बाद परिजन घण्टों बाद शांत हुए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (Fatehpur Ma Hospital Shanti Nagar News)

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामले में तहरीर दी गई है.मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

स्वास्थ्य विभाग की छत्रछाया में हो रहा लोगों की जिंदगी से खिलवाड़... (Fatehpur Nursing Home News)

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

योगी सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस वाली नीति की पोल फतेहपुर जिले का स्वास्थ्य  विभाग खोल रहा है. शहर में दर्जनों मानक विहीन औऱ अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं. शहर के लोधीगंज से लेकर शांतिनगर तक में ही एक दर्जन से ज्यादा नर्सिंग होम संचालित हैं. (Fatehpur Nursing Home News)

इनमें में अधिकांश मानक विहीन औऱ अवैध हैं.लेकिन मजाल है कि स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन इन पर कार्रवाई करने की जहमत उठाए. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ग़लत इलाज देकर मौत् के घाट उतारने वाले इन मेडिकल माफियाओं पर कब योगी का बुलडोजर गरजेगा. या ऐसे ही मौत का सिलसिला चलता रहेगा. (Fatehpur Ma Hospital Shanti Nagar News)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us