Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IPS Transfer: फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह का तबादला अब इन्हे मिली जिले की कमान

UP IPS Transfer: फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह का तबादला अब इन्हे मिली जिले की कमान
फतेहपुर राजेश कुमार सिंह का एटा ट्रांसफर उदय शंकर सिंह बने फतेहपुर के एसपी

यूपी में सोमवार को फतेहपुर एसपी IPS Rajesh Kumar Singh का ट्रांसफर एटा (Etah News) जनपद कर दिया गया साथ ही एटा के एसएसपी IPS Uday Shankar Singh को फतेहपुर का नया कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा चार आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर भी किया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह का तबादला बनाए गए एटा के एसएसपी
  • एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह बने फतेहपुर नए कप्तान
  • यूपी में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले अनिल ढींगरा गोरखपुर के कमिश्नर

UP IPS IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में दो जिलों के कप्तानों का स्थानांतरण कर दिया गया. फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह को एटा का नया एसएसपी बनाया गया है. IPS Rajesh Kumar Singh का करीब दो वर्ष का कार्यकाल फतेहपुर में रहा है. इससे पहले वो नोएडा के पुलिस उपायुक्त के पद पर रहे हैं.

12 जुलाई 2021 को उनका फतेहपुर स्थानांतरण हुआ था. वहीं एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह (IPS Uday Shankar Singh) को फतेहपुर का नया कप्तान बनाया गया है. उदय शंकर की गिनती भी तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती है.

कौन हैं आईपीएस उदय शंकर सिंह (Who Is IPS Uday Shankar Singh)

एटा जिले के एसएसपी पद तैनात उदय शंकर सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले वाले हैं. उनके पिता का नाम जेबी सिंह है. 55 वर्षीय उदय शंकर 1992 कैडर के पीपीएस अधिकारी हैं. प्रमोशन होने के बाद उन्होंने कई जिलों में बतौर एएसपी के रूप में काम किया है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में अच्छे कामों की वजह से उन्हें आईपीएस के रूप में प्रमोट कर दिया गया. IPS बनने के बाद उन्हें प्रयागराज के 42 वीं वाहिनी नैनी में पोस्टिंग मिली थी उसके बाद उनको एटा का एसएसपी बनाया गया. सोमवार को उनका स्थानांतरण यूपी के फतेहपुर में बतौर पुलिस कप्तान के रूप में किया गया है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

यूपी में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले (UP IAS Transfer)

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

प्रदेश में दो आईपीएस के ट्रांसफर के साथ-साथ चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की जानकारी दी जा रही है. IAS सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है. साथ ही रविन्द्र कुमार को सचिव नगर विकास के साथ एमडी जल निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं जानकारी ये भी है कि IAS उदयभान त्रिपाठी को भी विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है. वहीं जल निगम के एमडी रहे अनिल ढींगरा को गोरखपुर नया कमिश्नर बनाया गया है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us