Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में जमकर होती रही मा'रपीट ! तमाशबीन बनी रही पुलिस, वीडियो वायरल

UP Fatehpur News: फतेहपुर में जमकर होती रही मा'रपीट ! तमाशबीन बनी रही पुलिस, वीडियो वायरल
फतेहपुर में जमीनी विवाद करती महिलाएं, पास में खड़ी पुलिस: Image Credit Viral Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जमीनी विवाद को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गईं. आलम ये रहा कि पुलिस के सामने ये होता रहा और तमाशबीन बनी देखती रही. घटना का वायरल वीडियो थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कस्बे का है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में जमीनी विवाद का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें दो पक्ष आपस में लड़ते दिखाई पड़ रहे हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं और पास में खड़ी पुलिस पूरा तमाशा देख रही है.

मामला थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई की बात कही है. 

विधवा महिला प्लाट में भरा रही थी नींव, अचानक हो गया झगड़ा 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला जीटी रोड स्थित अपने खाली पड़े प्लाट में अपनी बहन और बेटी के साथ नींव भराने गई थी.

जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है जिसकी वजह से लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. आरोप है कि नींव भरवाते समय दूसरा पक्ष वहां आ गया और मारपीट गाली गलौज में उतारू हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

जानकारों की मानें तो इससे पहले भी इनलोगों के बीच विवाद हो चुका है. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस अपने सामने ही पूरा विवाद देखती रही. 

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

महिलाओं ने बाल खींचे और फाड़ दिए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल

विवाद की सूचना पर कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे उनके सामने ही एक महिला पुरुष से भीड़ गई इस बीच दूसरी महिला ने उसके बाल खींचे और कपड़े फाड़ दिए. महिला पुलिस कर्मी ना होने के कारण सिपाही पूरा तमाशा देखते रहे.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

घटना स्थल पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद राय कहते हैं कि प्रकरण संज्ञान में आया है पूरे मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us