Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News : फतेहपुर में बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर के खिलाफ धरने पर बैठे परिजन

UP Fatehpur News : फतेहपुर में बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर के खिलाफ धरने पर बैठे परिजन
धरने पर बैठे परिजन

सोमवार को फतेहपुर में कलक्ट्रेट पहुँचें कुछ लोगों बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए.आरोप है कि एक प्राइवेट अस्पताल में ग़लत इलाज़ के चलते उनके पेशेंट की मौत हो गई.एसडीएम को ज्ञापन सौंप आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है.

UP Fatehpur News : सोमवार को फतेहपुर कलक्ट्रेट पहुँचें कुछ लोग गेट के बाहर बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए. बैनर पर लिखा हुआ था- "इंसाफ चाहिए इंसाफ़ चाहिए, मेरे बच्चे की मौत डॉक्टर जेके उमराव ने ली है....इंसाफ़ चाहिए."

क्या है पूरा मामला..

परिजनों के साथ धरने पर बैठे मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी अमरीश ने बताया कि उनके एक माह के बच्चे को सर्दी जुकाम हो जाने पर शहर के जेल रोड स्थित जेके उमराव हॉस्पिटल में बीते 26 दिसम्बर को भर्ती कराया था. इस बीच अस्पताल द्वारा लगातार रुपए लिए जाते रहे. भर्ती के तुरन्त बाद दवा, खून औऱ प्लेटलेट्स के नाम पर 80 हज़ार लिए गए थे. इसके बाद लगातार पैसों की मांग की जाती रही.कई बार ऑनलाइन पेमेंट भी किया.

बच्चे को देखने नहीं दिया..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ़ द्वारा उनके भर्ती बच्चे को देखने नहीं दिया जा रहा था. 8 जनवरी को किसी तरह जब बच्चे को देखा उसका शरीर नीला पड़ चुका था.हमने बच्चे को डिस्चार्ज करने की बात कही लेकिन औऱ पैसे की मांग की गई. पैसे लेकर 10 जनवरी को बच्चे को मृत घोषित कर दिया औऱ शव देकर अस्पताल से भगा दिया. 

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

धरने पर बैठे परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप आरोपी डॉक्टर औऱ अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है.जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us