Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत ! गांव में चल रही थी रामलीला

Road Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत ! गांव में चल रही थी रामलीला
फतेहपुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

यूपी के फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई मामला थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड का है जहां बीती रात तेज रफ़्तार फोर व्हीलर ने घटना को अंजाम दिया.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में फिर दिखा रफ्तार का कहर बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
  • फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा के रहने वाले थे युवक,थरियांव थाने के करनपुर मोड़ के पास चार प
  • घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से हुआ फरार, अस्पताल ले जाते समय युवकों ने तोड़ा दम

Road Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर रफ़्तार के कहर ने दो युवकों को काल के गाल में भेज दिया. मामला थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड का है जहां शनिवार देर रात चार पहिया अज्ञान वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

चार पहिया वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत (Fatehpur Road Accident)

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा निवासी शुभम (20) पुत्र राम औतार और पंकज यादव (18) पुत्र अमर सिंह यादव किसी काम से बाइक से थरियांव कस्बे जा रहे थे करनपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनो युवकों को जिला अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि रास्ते में ही युवकों ने दम तोड़ दिया था अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत होशित कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पांच दिवसीय रामलीला चल रही थी गांव में (Fatehpur Road Accident)

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

गांव में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया था. शुभम और पंकज भी रामलीला का आनंद लेने पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक अचानक किसी काम से दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर थरियांव कस्बे निकल गए. गांव में जब दुर्घटना की जानकारी हुई तो चारो ओर हड़कंप मच गया. शुभम और पंकज के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कार्रवाई की बात कही है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us