Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lightning News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर ! खेत में कतराई कर रहे दो मजदूर झुलसे, एक की मौत

Fatehpur Lightning News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर ! खेत में कतराई कर रहे दो मजदूर झुलसे, एक की मौत
फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की है दो झुलसे (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में शनिवार रात चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. खेत में गेंहू की कतराई के दौरान हादसा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Lightning News: यूपी के फतेहपुर में शनिवार रात चांदपुर थाना क्षेत्र में गेंहू की फसल कतराई कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई. बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए.

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है. जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

खेत में काम कर रहे थे मजदूर, अचानक बदला मौसम

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के गज्जा का डेरा मजरे दपसौरा गांव निवासी 35 वर्षीय गुलाब गांव के ही बृजेंद्र और रामशंकर के साथ खेत में थ्रेसर मशीन से गेंहू की कतराई का काम कर रहा था.

बताया जा रहा है कि रात करीब दस बजे मौसम अचानक बिगड़ गया. आसमान में बादल गरजने लगे और तेज हवाएं चलने लगीं. खतरा भांपकर मजदूरों ने थ्रेसर बंद कर दिया और सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी करने लगे.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

बिजली गिरते ही खेत में मचा हाहाकार

मजदूरों के संभलने से पहले ही तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत पर आ गिरी. गुलाब इसकी चपेट में आ गया और वहीं मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, बृजेंद्र और रामशंकर गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद खेत में अफरातफरी मच गई. पास के लोगों ने दौड़कर घायलों को तुरंत संभाला और उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही चांदपुर थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर हमीरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

परिजनों में कोहराम, गांव में पसरा मातम

गुलाब की असमय मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में कोहराम मचा हुआ है, गुलाब की अचानक मौत पूरा गांव सदमे में है. हर कोई इस आकस्मिक हादसे से स्तब्ध और दुखी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है. प्रशासन ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us