Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे का सफर ! टोल दरों में बढ़ोतरी, लोगों की जेबें होंगी ढीली

Fatehpur News: एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे का सफर ! टोल दरों में बढ़ोतरी, लोगों की जेबें होंगी ढीली
फतेहपुर में हाईवे का सफर हुआ मंहगा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अब हाईवे की यात्रा करना लोगों के लिए महंगा होगा. पहली अप्रैल नई दरें लागू कर दी जाएंगी. NHAI ने टोल दरें बढ़ा दी हैं. कार, बस, ट्रक समेत सभी वाहनों के लिए 5 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इससे माल ढुलाई महंगी होगी और आम जनता पर महंगाई का असर पड़ सकता है.

Fatehpur News: नेशनल हाईवे से सफर करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है. 31 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजे से हाईवे पर नए टोल दर लागू हो जाएंगे, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, कार, जीप और हल्के वाहनों के लिए 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि भारी वाहनों पर 15 से 40 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क लगेगा. हालांकि गुलाबी गैंग ने जिंदपुर टोल प्लाजा को अवैध बताते हुए प्रदर्शन भी किया था.

बढ़ेगी माल ढुलाई की लागत, सीधे जनता पर असर

नई टोल दरों के कारण ट्रांसपोर्टरों पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे माल भाड़े में भी इजाफा होने की संभावना है. जानकारों का मानना है कि इसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा, क्योंकि परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं.

बड़ौरी टोल प्लाजा की नई दरें

  • कार, जीप, हल्के वाहन: 130 रुपये (पहले 125 रुपये)
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन: 220 रुपये (पहले 210 रुपये)
  • बस, ट्रक (दो एक्सल): 435 रुपये (पहले 420 रुपये)
  • तीन एक्सल कमर्शियल वाहन: 680 रुपये (पहले 655 रुपये)
  • चार से छह एक्सल मशीन: 825 रुपये (पहले 800 रुपये)
जिंदपुर टोल प्लाजा की नई दरें
  • कार, जीप, हल्के वाहन: 65 रुपये (पहले 60 रुपये)
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन: 110 रुपये (पहले 105 रुपये)
  • बस, ट्रक (दो एक्सल): 215 रुपये (पहले 210 रुपये)
  • तीन एक्सल कमर्शियल वाहन: 365 रुपये (पहले 350 रुपये)
  • चार से छह एक्सल मशीन: 420 रुपये (पहले 400 रुपये)
कटोघन टोल प्लाजा की नई दरें
  • कार, जीप, हल्के वाहन: 100 रुपये (पहले 95 रुपये)
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन: 180 रुपये (पहले 170 रुपये)
  • बस, ट्रक (दो एक्सल): 335 रुपये (पहले 320 रुपये)
  • तीन एक्सल कमर्शियल वाहन: 365 रुपये (पहले 350 रुपये)
  • चार से छह एक्सल मशीन: 640 रुपये (पहले 620 रुपये)
यात्रियों की प्रतिक्रिया, महंगाई की मार झेल रहे लोग

टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी है. उनका कहना है कि पहले से ही ईंधन की कीमतें बढ़ी हुई हैं और अब टोल दरें बढ़ने से सफर और महंगा हो जाएगा.

एनएचएआई के अनुसार, टोल दरों में यह बढ़ोतरी वार्षिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत की गई है, जो प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में लागू होती है. हालांकि, इस वृद्धि को देखते हुए आम जनता को अब यात्रा के दौरान अतिरिक्त खर्च के लिए तैयार रहना होगा. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us