Fatehpur News : फतेहपुर में दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए नायब तहसीलदार के बेटे की डूबने से मौत
On
फतेहपुर में दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए नायब तहसीलदार के बेटे की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को कई घण्टे बाद ढूंढा जा सका.
हाईलाइट्स
- नायब तहसीलदार के बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत..
- सदर कोतवाली के बिंदकी बस स्टॉप का रहने वाला था मृतक..
- मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गंगा घाट का मामला..
Fatehpur News : दोस्तों संग गंगा नदी में स्नान करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई मृतक के पिता नायब तहसीलदार के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं. बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उनका रो रो कर बुरा हाल है घटना मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गंगा घाट की है.
जानकारी के अनुसार फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप निवासी लक्ष्मीकांत गुप्ता ( नायब तहसीलदार ) का पुत्र शिवम अपने दो दोस्तों शेखर सिंह और विमल के साथ रावतपुर गंगा घाट स्नान करने के लिए गया हुआ था.बताया जा रहा है स्नान करते वक्त शिवम गहरे पानी में चला गया वह डूबने लगा उसके दोनों साथियों ने बचाने का प्रयास किया.लेकिन वह नदी की धारा में समाता चला गया.

Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
