Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दो ट्रेनों की टक्कर ! चालक घायल, यातायात हुआ प्रभावित 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दो ट्रेनों की टक्कर ! चालक घायल, यातायात हुआ प्रभावित 
फतेहपुर में दो माल गाड़ियों में टक्कर: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अचानक दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मालगाड़ी बेपटरी (Train Derail) हो गई. हादसे में चालक घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना खागा (Khaga) के समीप बताई जा रही है.

Fatehpur Train Accident: यूपी के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. घटना मंगलवार सुबह खागा के पास पांभीपुर के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं एक गाड़ी बेपटरी (trains derail) हो गईं हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसे के बाद रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

कैसे हुआ हादसा ट्रेन हादसा?

सूत्रों के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इसके अलावा, एक ब्रेकवान भी पटरी से उतर गया. घटना की सूचना मिलते ही चारो ओर हड़कंप मच गया. आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे. 

रेलवे यातायात पर असर, कई ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली हावड़ा रूट पर हुई इस दुर्घटना के चलते रेलवे यातायात बाधित हो गया है. कई ट्रेनों को रोक दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं. रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

बताया जा रहा है कि हादसा खागा के पास स्थित डीएफसी लाइन पर हुआ है. जहां पीछे से आ रही मालगाड़ी ने आगे चल रही मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. जल्द ही यातायात सामान्य हो सकता है.

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us