Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत,एक ही झटके में बिखर गया परिवार

फतेहपुर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत,एक ही झटके में बिखर गया परिवार
फतेहपुर सड़क हादसे युवक की मौत (दाएं मृतक सुनील पाण्डेय)

फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने रोड जाम कर दिया. मामला राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर मोड़ का है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत राधानगर क्षेत्र के मदरियापुर मोड़ की घटना
  • फतेहपुर शहर के पेट्रोल पंप पर काम करता था मृतक सुनील पाण्डेय
  • राधानगर थाना क्षेत्र के केशवरपुर निवासी था मृतक सुनील पाण्डेय घर का अकेला था सहारा

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में एक पेट्रोल पंप कर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गया. घटना गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर मोड़ की है जहां विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सड़क हादसे से बिखर गया एक गरीब परिवार (Fatehpur Radhanagar Thana)

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में केशवपुर निवासी सुनील पाण्डेय (38) पुत्र हरि मोहन पाण्डेय की मौत हो गई है सुनील शहर के किसी पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था और रोज मर्रा की तरह अपने काम से घर से निकला था मदरियापुर मोड़ के पास करीब साढ़े सात बजे विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार सुनील को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़ से रोड जाम कर दिया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पांच वर्ष पहले हुई थी सुनील की शादी घर का अकेला वही था सहारा

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

केशवपुर निवासी सुनील पाण्डेय के घर की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब है पिता हरि मोहन पाण्डेय की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. घर में मां एक दिव्यांग भाई बड़ा भाई और एक छोटा भाई है जो कि दूसरे शहर में काम करता है. पांच वर्ष पहले सुनील की शादी हुई थी उसके दो बच्चे हैं. जानकारी देते हुए पारिवारिक हिमांशु पाण्डेय बताते हैं कि इनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है इनके पास एक बीघे से कम खेती की जमीन है घर में कोई कमाने वाला नहीं है जीविकोपार्जन के लिए सुनील पेट्रोल पंप पर काम करता था

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us