Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भाई ने की भाई हत्या ! मां करती रही बीच बचाव, हत्या की वजह कुछ ये बताई जा रही है

Fatehpur News: फतेहपुर में भाई ने की भाई हत्या ! मां करती रही बीच बचाव, हत्या की वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के कुरुस्ती कला में हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर में दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्ती कला (Kurusti kala) गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई है.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में दो सगे भाइयों के बीच का विवाद अचानक इतना बढ़ गया की छोटे भाई बड़े भाई के ऊपर धारदार हथियार से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी. घटना मलवां (Malwan) थाना क्षेत्र के कुरुस्ती कला (Kurusti Kala) गांव की है जहां शुक्रवार रात करीब 9 बजे नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया.

नशेबाजी ने उजाड़ दिया घर को रोटी रही मां

कुरुस्ती कला निवासी लाल बहादुर सिंह परिहार के तीन पुत्र हैं. बड़े बेटे का नाम गीरेंद्र सिंह परिहार उससे छोटा जितेंद्र सिंह और सबसे छोटे बेटे का नाम रावेंद्र सिंह उर्फ पोट्टल है. जानकारी के मुताबिक दोनों छोटे भाई नशे के आदी होने के कारण बड़ा भाई गीरेन्द्र अपने परिवार से साथ अलग रहता है और दोनों अविवाहित छोटे भाई अपनी अपनी मां श्यामा देवी के साथ रहते थे.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोनो भाई जितेंद्र (30) और रावेंद्र (28) नशे की हालत में आपस में मारपीट करने लगे. जानकारी के मुताबिक रोती बिलखती मां श्यामा देवी उनका बीच बचाव करती रही लेकिन दोनों भाई लगातार विवाद करते रहे इस बीच छोटे भाई रावेंद्र ने बड़े भाई जितेंद्र के सर पर डंडे से वार कर दिया जिससे वह लहुहुहान हालत में बेसुध होकर गिर पड़ा.

भाई को मरणासन्न छोड़ भागा पोट्टल, पड़ोसी गए अस्पताल

बड़े भाई जितेंद्र को लहूलुहान और मरणासन्न अवस्था में देखकर रावेंद्र मौके से फरार हो गया. परिजन और आस पास के लोग जितेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत में उसे कानपुर (Kanpur) हैलेट के लिए रैफर कर दिया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि रात में ही जितेंद्र के शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

कुरुस्ती कला में हत्या को पुलिस कर रही जांच जल्द होगी गिरफ्तारी

फतेहपुर के कुरुस्ती कला में हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मलवां थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि नशेबाजी की वजह से ही प्रथम दृष्टया हत्या हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है जल्द ही दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जायेगी.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us