Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी ! फतेहपुर में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इन्हें बनाया BJP जिलाध्यक्ष

Fatehpur News: यूपी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी ! फतेहपुर में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इन्हें बनाया BJP जिलाध्यक्ष
यूपी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची जारी, फतेहपुर के जिलाध्यक्ष बने मुखलाल पाल : फाइल फोटो

Fatehpur BJP Jiladhyksh: यूपी भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. कानपुर क्षेत्र के फतेहपुर जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में मुखलाल पाल को नियुक्त किया गया है.


हाईलाइट्स

  • यूपी भाजपा भाजपा जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कई क्षेत्रों के बदले समीकरण
  • यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को जारी की नई सूची
  • फतेहपुर के जिलाध्यक्ष रहे आशीष मिश्रा की जगह मुखलाल पाल को नई जिम्मेदारी

Fatehpur UP BJP Jiladhyksh List: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति को लेकर चल रहे उहापोह में शुकवार को विराम लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने सूची जारी कर दी है. नई सूची में कई क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं. माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नए समीकरण बनाए गए हैं. फतेहपुर के BJP जिलाध्यक्ष रहे आशीष मिश्रा की जगह मुखलाल पाल (Mukhlal Pal) को नियुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है.

कौन हैं मुखलाल पाल जिन्हें भाजपा ने बनाया फतेहपुर का जिलाध्यक्ष (Who is Mukhlal Pal)

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के 19 जिलों के BJP जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं. फतेहपुर के भाजपा अध्यक्ष के रूप में मुखलाल पाल को नियुक्त किया गया है. मुखलाल पाल (Mukhlal Pal) वर्तमान में राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के रूप में कार्यरत हैं.

मूलरूप से फतेहपुर के मुराइन टोला के रहने वाले मुखलाल राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं. फतेहपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष, भाजपा महामंत्री और उपाध्यक्ष भी रहे हैं साथ ही भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री के पद भी अपनी सेवाएं दी हैं. मुखलाल पाल व्यवसायिक क्षेत्र में भी फतेहपुर में काम कर रहे हैं. वर्तमान में ये कानपुर के काकादेव में निवास कर रहे हैं. कानपुर की गोविंद नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी दावेदारी कर चुके हैं हालाकि टिकट ना मिलने से ये चुनाव नहीं लड़ पाए

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

मुखलाल पाल को जिलाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने लगाया पिछड़े वर्ग प रदांव

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

भाजपा जिलाध्यक्ष के सिलेक्शन को लेकर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को साधने का प्रयास कर रही हैं. ब्राह्मण जिलाध्यक्ष अध्यक्ष को छोड़ इस बार ओबीसी वर्ग पर बीजेपी ने अपना दांव लगाया है. मुखलाल पाल (Mukhlal Pal) की ताजपोशी के साथ ये भी निश्चय हो गया कि लोकसभा चुनाव में किसी भी सामान्य वर्ग की दावेदारी बीजेपी स्वीकार नहीं करेगी और फिर से पिछड़े वर्ग में ही अपना दांव लगाएगी. फतेहपुर की राजनीतिक विरोधाभास को लेकर भी जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को देखा जा सकता है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us