Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस और प्रतिबंधित पशु तस्करों में मुठभेड़ ! उन्नाव के बांगरमऊ से बिहार जा रहा था कंटेनर

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस और प्रतिबंधित पशु तस्करों में मुठभेड़ ! उन्नाव के बांगरमऊ से बिहार जा रहा था कंटेनर
फतेहपुर पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Unnao News: फतेहपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए हैं. एक मुठभेड़ में घायल तस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. पशु तस्कर उन्नाव (Unnao) के बांगरमऊ (Bangarmau) से बिहार कंटेनर में ले जा रहे थे पशुओं को


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में गौ तस्करों और पुलिस की मुठभेड़ एक को लगी गोली एक पकड़ा गया
  • उन्नाव के बांगरमऊ से बिहार जा रहा था पशु तस्करों का कंटेनर एसओजी और थरियांव पुलिस ने पकड़ा
  • फतेहपुर एनकाउंटर में दो तस्कर गिरफ्तार तीन हुए फरार, अंतर्जनपदीय हैं गिरोह

Fatehpur Cow Smuggling Encounter: यूपी के फतेहपुर में उन्नाव (Unnao) के बांगरमऊ (Bangarmau) से गौ तस्करी करके बिहार ले जा रहे कंटेनर को पुलिस ने थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव के जंगल में पकड़ लिया. इस दौरान पशु तस्करों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई एक तस्कर के पैर में गोली गली जबकि एक तस्कर को भागते हुए पकड़ लिया गया है. पुलिस के मुताबिक तीन शातिर गौ तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

उन्नाव के बांगरमऊ से बिहार जा रहा था कंटेनर

मुखविर की सूचना पर फतेहपुर एसओजी और थरियांव थाना पुलिस ने कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कंटेनर को रोकने का प्रयास किया जिससे बचने के लिए ट्रक चालक एकारी गांव के जंगल की ओर भागा.

जानकारी के मुताबिक़ जब पुलिस ने कंटेनर को घेर लिया तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी फायरिंग में अकरम को पैर में गोली लगी है जबकि नावेद घायल हो गया है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि अकरम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तकाश की जा रही है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने कहा अंतर्जनपदीय पशु तस्करों का है गिरोह

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव के जंगल में मौके का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे फतेहपुर एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि ये अंतर्जनपदीय पशु तस्करों का गिरोह है जिसके खिलाफ आगरा मुजफ्फरनगर वाराणसी प्रयागराज और फिरोजाबाद में भी अपराध किए गए हैं जिनके बारे में भी गहराई से जांच की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

उन्होंने कहा कि उन्नाव के बांगरमऊ से ट्रक कंटेनर RJ 11 GA 5723 बड़ी संख्या में गौवंश को बिहार ले जाया जा रहा था. पुलिस मुठभेड़ में दो तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है साथ ही इससे जुड़े अन्य लोगों को भी चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us