Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में निकाय चुनाव से ठीक पहले सपा नेताओं पर शिकंजा,191 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

Fatehpur News : फतेहपुर में निकाय चुनाव से ठीक पहले सपा नेताओं पर शिकंजा,191 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
फतेहपुर में 191 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर में निकाय चुनाव का प्रचार करने निकले सपाइयों को पुलिस द्वारा रोकने और सपा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी से नोक झोंक के बाद बिना परमिशन जुलूस निकालने पर 191 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. सपाई इसे सत्ता पक्ष की हनक बता रहे हैं


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में आचार संहिता का उल्लघंन करने पर 191 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • फतेहपुर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी से पुलिस की हुई तीखी नोक झोंक बिना आदेश निकला जा रहा था जुलूस
  • फतेहपुर पुलिस ने 41 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

Fatehpur Fir Against SP Workers : यूपी के फतेहपुर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस महकमा एक्शन में दिखाई दे रहा है. अचार संहिता लगने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कुछ लोग इसे सत्ता की हनक बता रहे हैं तो कुछ इसकी सराहना कर रहे हैं. दरअसल रविवार देर शाम सपा प्रत्यासी अपने समर्थकों के साथ बिना परमिशन के प्रचार प्रसार कर रहे थे. बाकरगंज चौराहे पर सपा समर्थकों और कई निर्दलीय प्रत्याशियों से जुलूस का परमिशन मांगने पर पुलिस और सपा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी से नोक झोंक हो गई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 191 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है

फतेहपुर पुलिस ने दर्ज किया 191 लोगों पर मुकदमा (Fatehpur News)

फतेहपुर में निकाय चुनाव को लेकर सभी दल अपनी आखरी ताकत झोंक रहे हैं. 4 मई को होने वाले पहले चरण के मतदान का 2 मई से प्रचार प्रसार बंद हो जायेगा. ऐसे में सभी दल प्रचार के हर तरीके को अपना रहे हैं. रविवार को सपा प्रत्यासी अपने समर्थकों के जुलूस लेकर बाकरगंज में प्रचार कर रहे थे.

उसी समय कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी प्रचार कर रहे थे चौराहे पहुंचने पर पुलिस ने परमिशन मांगा तो सदर सपा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी और कोतवाल अमित मिश्रा से परमिशन को लेकर तीखी नोक झोंक हो गई.पुलिस का कहना था कि आचार संहिता लागू होने के कारण बिना आदेश के भीड़ एकत्र नहीं की जा सकती है. घटना के बाद पुलिस ने 41 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

सपा ने कहा बौखला गई है भाजपा (Fatehpur News)

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

फतेहपुर पुलिस द्वारा प्रचार-प्रसार में रोके जाने और जबरन मुकदमा दर्ज करने पर सपा समर्थकों से इसे सत्ता की बौखलाहट बताया है. सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा भाजपा अपनी हार से डर रही है जिस वजह से हम लोगों पर प्रशासनिक दबाव बनाना चाहती है लेकिन सपा का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us