Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News In Hindi: फतेहपुर के बाल भारती में राम के गीत से झूम उठे सब लोग ! सोशल मीडिया से कैसे बिगड़ते हैं रिश्ते

Fatehpur News In Hindi: फतेहपुर के बाल भारती में राम के गीत से झूम उठे सब लोग ! सोशल मीडिया से कैसे बिगड़ते हैं रिश्ते
फतेहपुर बाल भारती में वार्षिकोत्सव : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर बाल भारती न्यूज़

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बाल भारती विद्या मंदिर उ0मा0 विद्यालय के वार्षिकोत्सव में राम मंदिर के गीत से पूरा माहौल राम मय हो गया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्हे बच्चों ने देश भक्ति गीत के साथ-साथ भ्रूण हत्या को रोकने पर बल दिया गया.

Fatehpur News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में बाल भारती विद्या मंदिर उ0मा0 विद्यालय के वार्षिकोत्सव में राम के गीत जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे का गीत बजते ही सभी लोग झूम उठे. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्हें बच्चों ने देश भक्ति गीतों और सोशल मीडिया से सामाजिक और पारिवारिक बिगड़ते रिश्तों से भी लोगों को जागरूक किया. इस दौरान विद्यालय के संस्थापक स्व0 धर्मराज मिश्र की कर्तव्य पारायणता को याद कर लोग भावुक भी हुए

धूमधाम से मनाया गया बाल भारती का वार्षिकोत्सव 

फतेहपुर में शनिवार को देवीगंज स्थित बाल भारती विद्या मंदिर उ0मा0 विद्यालय का वार्षिकोत्सव एक निजी गेस्ट हाउस में मनाया गया. रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर अवस्थी वहीं विशिष्ट अतिथि रहे समाजसेवी अशोक तपस्वी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेश मोहन शुक्ल ने की.

सांस्कृतिक रंगारंग समारोह की शुरुवात दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से की गई और बाद में गुरु जी पाठशाला ने सबको खूब गुदगुदाया. विद्यालय की प्रबंधक माधुरी मिश्रा और प्रधानाचार्य धर्मकांत मिश्र बताते हैं कि हमारा उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ समाज को जागरूक करना भी होता है जिसके लिए हर वर्ष हमारा विद्यालय ऐसा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करता है.

सोशल मीडिया का दुरुपयोग और बेटी बचाव से लोग हुए जागरूक

भ्रूण हत्या की रोकथाम और बेटी बचाव और बेटी बचाव प्रस्तुति ने भी लोगों को जागरूक किया. समाज में बेटियों के साथ हो रही हीनभावना के मंचन को देख कार्यक्रम में मौजूद लोग भावुक भी हुए वहीं सोशल मीडिया के लगातार हो रहे दुरुपयोग ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

fatehpur_bal_bharti_dance_program
फतेहपुर बाल भारती में प्रस्तुति करते छात्र : फोटो युगान्तर प्रवाह

सोशल मीडिया इस तरह से हमारे समाज में हावी हो रहा है कि हम पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को भी भूलते चले जा रहे हैं ख़ास तौर पर बच्चों में इसका गलत असर हो रहा है. सामाजिक लोगों से दूर पूरा समाज एक भ्रम की ओर अग्रसर हो रहा है. इस प्रस्तुति से माता पिता को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

जब इस गीत की प्रस्तुत से झूम उठे सब लोग

बाल भारती के रंगारंग कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहा जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे का गीत जिसे सुन सभी लोग झूम उठे. दो छात्रों द्वारा की गई इस प्रस्तुति को देख सभी ने खूब तालियां बजाकर खुशी जाहिर की. कार्यक्रम में जहां लोगों को जागरूक किया गया वहीं देश भक्ति की गीत की प्रस्तुति ने देश प्रेम को भी जगाया.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us