Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 10 वीं की छात्रा के साथ पड़ोसी ने किया कुछ ऐसा ! अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में 10 वीं की छात्रा के साथ पड़ोसी ने किया कुछ ऐसा ! अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक कक्षा 10 की छात्रा को पड़ोसी ने अगवा कर नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ रेप किया. मामला मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धड़पकड़ शुरू कर दी है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक छात्रा को अचानक पड़ोसी अगवाकर अपने साथ ले गया फिर बंधक बनाकर उसको नशीला पदार्थ पिलाया. इतना ही नहीं जबरन उसको हवस का शिकार बनाया भी बनाया.

मामला मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि बदहवाश छात्रा ने घर पहुंच जब आपबीती बताई तो पैरों तले जमीन ख़िसक गई. पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

बुरी नियत से देखते ही जबरन उठा ले गया पड़ोसी 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय हाई स्कूल की छात्रा को बीते 16 मार्च को करीब 6 बजे पड़ोसी युवक जबरन घर के बाहर से उठा ले गया. बताया जा रहा है कि युवती घर बाहर बैठी थी तभी आरोपी धर्मेश उर्फ सनी लोधी सामने से गुजरा और छात्रा को अकेले देख उसको जबरन उठाकर अपने घर ले गया.

वहां उसको बंधक बनाकर नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया. नशे की हालत में जब छात्रा लड़खड़ाकर अपने घर पहुंचे तो पूरा परिवार सन्न रह गया. छात्रा आपबीती बताते हुए बेसुध हो गई. जानकारी के मुताबिक आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. 

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत में सुधार होने के बाद उसे परिजन थाने लेकर पहुंचे और पुलिस से पूरी घटना का जिक्र करते हुए शिकायत दर्ज कराई.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है कि. आरोपी की तलाश करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us