Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के युवाओं को जापान जर्मनी और इजराइल में मिलेगी नौकरी, 2 लाख 30 हजार सैलरी

Fatehpur News: फतेहपुर के युवाओं को जापान जर्मनी और इजराइल में मिलेगी नौकरी, 2 लाख 30 हजार सैलरी
फतेहपुर के युवाओं को विदेश में मिलेगा रोजगार लाखों होगी सैलरी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नर्सिंग (Nursing) की योग्यता रखने वाले महिला पुरुष को सरकार विदेश में नौकरी करने का मौका दे रही है. इसके लिए अधिकतम 2 लाख 30 हजार की सैलरी होगी. जानिए कैसे होगा आवेदन

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में कैरियर काउन्सिलिंग की मदद से युवाओं को विदेश में नौकरी करने का मौका दिया जा रहा है. इसके लिए महिला पुरुष कोई भी आवेदन कर सकता है जिसकी अधिकतम सैलरी 2 लाख 30 हजार रुपए प्रतिमाह होगी.

नर्सिंग की योग्यता रखने वाले इच्छुक इसमें एप्लाई कर सकते हैं. जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शासन एवं प्रशिक्षण सेवायोजन विभाग के माध्यम से हर परिवार को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है 

कौन कर सकता विदेश में नौकरी, कितनी होगी सैलरी? 

उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग ने विदेशो में अपनी योग्यता का जौहर दिखाने के लिए मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं को देश नहीं विदेश में नौकरी देने का फैसला किया है. अब फतेहपुर के महिला पुरुष इजराइल, जापान और जर्मनी में नौकरी करेंगे. बताया जा रहा है कि केयर गिवर पद हेतु आवेदन मांगे गए हैं.

जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने बताया कि इजराइल में केयर गिवर पद हेतु बी.एस.सी. नर्सिंग/ए.एन.एम. / जी.एन.एम. उर्तीण पुरुष व महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 25 से 45 वर्ष है उन्हें 1 लाख 31 हजार 818 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

वहीं जापान में केयर गिवर पद हेतु बी. एस.सी. नर्सिंग/ए.एन.एम. / जी.एन.एम. उर्तीण पुरुष व महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 20 से 27 वर्ष है उनको 1 लाख 16 हजार 976 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

इसके साथ ही जर्मनी में सहायक नर्स पद हेतु बी.एस.सी. नर्सिंग/जी.एन.एम. उत्तीर्ण महिला पुरुष अभ्यर्थी जिनकी आयु 24 से 40 वर्ष उनको सबसे ज्यादा 2 लाख 29 हजार 925 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

कैसे करना होगा आवेदन, जानिए पूरी बात? 

जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी कहते हैं कि ये युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण कर आवेदन कर सकते है.

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर या दूरभाष संख्या 05180 298602 पर सम्पर्क कर सकते हैं. हर्ष लालवानी कहते हैं कि सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है. सरकारी योजनाओं और योग्यता के हिसाब से अपनी नौकरी का चयन कर कोई भी इसका समय रखते लाभ उठा सकता है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us