Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पुष्पक विमान छोड़ मोटरसाइकिल से पहुंचे रावण बाणासुर और जनक ! देवताओं के झटके से पहुंचे थाने

Fatehpur News: पुष्पक विमान छोड़ मोटरसाइकिल से पहुंचे रावण बाणासुर और जनक ! देवताओं के झटके से पहुंचे थाने
फतेहपुर में रामलीला का मंचन करने आए कलाकारों की बाइक चोरी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में रामलीला का मंचन करने पहुंचे रावण, बाणासुर और जनक तीनों की मोटरसाइकिलों को चोर चुरा ले गए. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के बुढ़न्दा गांव की है. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

Fatehpur News: रामलीला मंचन के लिए दूर-दूर से आए कलाकारों को असल जिंदगी में भी नाटकीय घटनाओं का सामना करना पड़ता है. उन्नाव और कानपुर से फतेहपुर पहुंचे रावण, बाणासुर और जनक अपने पुष्पक विमान की जगह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राम विवाह के मंचन में शामिल होने आए थे, लेकिन उनके वाहन खुद "माया" में विलीन हो गए.

रावण और बाणासुर की दहाड़ से नहीं डरे कलयुग के चोर 

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के बुढ़न्दा गांव में शनिवार की रात आयोजित रामलीला में शामिल होने आए कलाकारों की तीन बाइकों पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरी हुई बाइकों के मालिक कलाकारों की सूची भी कम दिलचस्प नहीं है—बाणासुर बने राम प्रकाश तिवारी (उन्नाव), रावण बने गौरव मिश्रा (कानपुर), और राजा जनक बने आदित्य कुमार (कानपुर)

तीनों कलाकार जब अपने अभिनय के बाद वाहनों के पास लौटे, तो वहां सिर्फ खाली मैदान मिला. मंच पर रावण, बाणासुर और जनक की भूमिका निभाने वाले ये कलाकार असल जिंदगी में पीड़ितों की भूमिका में नज़र आए और पुलिस के द्वार पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे. 

जनक के आग्रह पर पिघले थानेदार दर्ज हुई रिपोर्ट 

अपने वाहनों को गुमनामी के अंधेरे में गुम होने के बाद तीनों धुरंधर कलाकार कलयुग के थाने पहुंचे और छल करने वाले दुष्टों को पकड़ने का आग्रह किया. थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

रामलीला की तरह इस कहानी का अंत भी "असुरों" की हार और "धर्म" की जीत के साथ होगा—कम से कम पुलिस तो यही दावा कर रही है! अब देखना यह होगा कि रामलीला में रावण का संहार पहले होता है या असल जिंदगी में बाइक चोरों का पर्दाफाश

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us