Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर की गोशाला में भ्रष्टाचार, ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड ग्राम प्रधान और लेखपाल पर भी गिर सकती है गाज

Fatehpur News : फतेहपुर की गोशाला में भ्रष्टाचार, ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड ग्राम प्रधान और लेखपाल पर भी गिर सकती है गाज
फतेहपुर की रारा गोशाला में भ्रष्टाचार सचिव सस्पेंड प्रधान लेखपाल को नोटिस

फतेहपुर की रारा गौशाला में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी और संबंधित लेखपाल का बड़ा खेल उजागर हुआ है,गौशाला में लगी जमीन पर अपने निजी स्वार्थ के लिए खेती कर आर्थिक लाभ उठाने के चलते संबंधित सचित को निलंबित करते हुए ग्राम प्रधान और लेखपाल से जवाब तलब किया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर की रारा गोशाला में भ्रष्टाचार सचिव रणधीर सिंह निलंबित प्रधान और लेखपाल को कारण बताओ नोटिस
  • फतेहपुर की रारा गोशाला में निजी फसल बोकर धन का होता था बंदर बांट
  • फतेहपुर के डीपीआरओ उपेंद्र राय ने जांच कर डीएम श्रुति को भेजी थी रिपोर्ट

Fatehpur Rara Gaushala News : प्रदेश की योगी सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है लेकिन धरातल पर यह योजना लगातार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है. गोवंश के भरण पोषण के लिए दी जाने वाली नौ सौ रुपए मासिक धनराशि को कम बताने वाले जिले के अधिकारी उन पैसों में तो बंदर बांट करते हैं

उसके साथ ही गोशाला के अंतर्गत लगी जमीनों का लाभ अपने निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है. ताज़ा मामला फतेहपुर के रारा चांदपुर गोशाला का बताया जा रहा है जहां ग्राम प्रधान,सचिव और लेखपाल सालों से सरकारी जमीन पर खेती करते हुए धन उगाही कर रहे थे.

गोशाला की जमीन पर बोई जा रही थी धान गेंहू की फ़सल...

फतेहपुर की रारा गोशाला में लगभग 20 बीघे जमीन लगी हुई है जिसमें 12 बीघे में धान गेंहू की फसल बोई जाती थी और पांच बीघे में गोवंश के लिए चारा बोया जाता था. औचक निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ उपेंद्र राज जब वहां पहुंचे तो केयर टेकर राम सहाय और ग्रामीण ओम प्रकाश लोधी से पूछ ताछ के दौरान पता चला की सिर्फ पांच बीघे जमीन पर हरा चारा बोया गया है जबकि 12 बीघे जमीन पर गेंहू की फसल बोई गई है और अतिरिक्त भूमि खाली पड़ी है. इसके साथ ही इस भूमि पर धान की खेती कर उसकी कटाई भी हो चुकी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

सचिव को किया गया सस्पेंड प्रधान और लेखपाल को कारण बताओ नोटिस...

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राय ने रारा गोशाला की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी श्रुति को सौंपी जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने ग्राम सचिव रणधीर सिंह को तत्काल निलंबित करते हुए उन्हें मलवा ब्लाक में अटैच कर दिया है साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए असोथर बीडीओ को जांच अधिकारी बनाया गया है इसके अलावा संबंधित लेखपाल को भी नोटिस जारी किया गया है साथ ही ग्राम प्रधान रामरेखा देवी को कारण बताओ नोटिस देते हुए उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा- 95 (1) छः के अन्तर्गत कार्रवाई भी की जा सकती है 

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us