Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Husainganj News : गाँव में घुसे तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने मचाया उत्पात ड्राइवर की लोगों ने की पिटाई

Fatehpur Husainganj News : गाँव में घुसे तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने मचाया उत्पात ड्राइवर की लोगों ने की पिटाई
उत्पात मचाने वाला ट्रक

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक घुस गया. ट्रक ने गांव भीतर खड़ी एक पिकअप गाड़ी, बिजली के खम्भों औऱ कई घरों की दीवारों को छतिग्रस्त कर दिया.

Fatehpur News : गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक गाँव के भीतर घुस गया. ट्रक चालक ट्रक को गांव अंदर तेज़ रफ़्तार से चला रहा था. जिसके चलते बिजली के खम्भों, रोड किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी, औऱ घरों की दीवारें ट्रक की टक्कर से छतिग्रस्त हो गए. 

मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव का है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात गाँव में एक ट्रक घुस आया, ड्राइवर नशे की हालत में ट्रक को चला रहा था. ट्रक अनियंत्रित होकर इधर उधर टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रहा था. गांव वालों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया. और चालक की जमकर धुनाई कर दी और नशेड़ी चालक को पुलिस को सौंप दिया. 

हुसैनगंज थाना अध्यक्ष युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि भिटौरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बसोहनी गाँव में एक अनियंत्रित ट्रक घुस गया था. ट्रक चालक वेदराम पुत्र रामबाबू निवासी गंगाईपार थाना ललौली को पकड़ कर थाने लाया गया है. ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया है कि ट्रक नम्बर UP 71 T 8090 को वह चलाता है. ट्रक वीरन पांडेय निवासी थाना गाजीपुर कस्बा का है.

आरोपी ड्राइवर ने बताया कि वह रास्ता भटक गया था. एक गांव वाले ने गांव भीतर से रास्ता सही होने की बात कही थी. इसी चक्कर में ट्रक घुसा दिया था. लेकिन आगे रास्ता संकरा होने की वजह से ट्रक मोड़ते समय टक्कर हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us