Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Girl Murder Latest News: फतेहपुर आबूनगर युवती हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा नाली विवाद नहीं इस वज़ह से हुई थी हत्या

Fatehpur Girl Murder Latest News: फतेहपुर आबूनगर युवती हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा नाली विवाद नहीं इस वज़ह से हुई थी हत्या
Fatehpur Girl Murder

फतेहपुर शहर के आबूनगर मोहल्ले में पुलिस चौकी के ठीक पीछे दिनदहाड़े गला काटकर हुई युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर कर दिया है.हत्या की वज़ह नाली का विवाद नहीं प्रेम प्रंसग था.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Aboonagar Girl Murder Case Ka Khulasa

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले में बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई 21 वर्षीय युवती की हत्या का खुलासा कोतवाली पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजन पड़ोसियों पर नाली के विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे थे. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर की मुकदमा दर्ज कर लिया था. लेकिन घटनास्थल औऱ साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लगा.पुलिस ने जब इस एंगल में जांच शुरू की तो मामला सही मिला.

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मात्र 12 घण्टों के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर राहुल गुप्ता (22) निवासी आबूनगर को गिरफ्तार किया है. राहुल का मृतका युवती से लम्बे समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था. दोनों के बीच शारीरिक सम्बंध भी थे.इस बीच मृतका प्रेग्नेंट हो गई थी. Fatehpur Aboonagar Girl Murder Case

शादी तय होने से परेशान थे दोनों..

पुलिस द्वारा बताया गया है कि मृतका युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी.लेकिन युवती अभियुक्त राहुल गुप्ता से शादी करना चाहती थी. इस बीच जब राहुल को युवती के प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गया था.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

घटना वाले दिन (शुक्रवार) घर में युवती को अकेला जान राहुल उसके घर पहुँचता है औऱ उसको बच्चा एबॉट करने वाली दवा खाने के लिए देता है लेकिन युवती मना कर देती है औऱ इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होता है. मृतका मुक़दमे में फंसाने की धमकी देती है. जिसके चलते राहुल गुस्से में आ जाता है औऱ बग़ल में रखी तेज़ धारदार चाकू से युवती के गले में कई वार कर देता है औऱ फ़रार हो जाता है. Fatehpur Girl Murder Case

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us