Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में अनियंत्रित टेलर की टक्कर से एक मौत कई घायल ! खड़ी फॉर्च्यूनर के उड़ गए परखच्चे

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में अनियंत्रित टेलर की टक्कर से एक मौत कई घायल ! खड़ी फॉर्च्यूनर के उड़ गए परखच्चे
फतेहपुर के मलवां में एक्सीडेंट दाएं ध्वस्त फॉर्च्यूनर : फोटो युगान्तर प्रवाह

Accident In Fatehpur

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अनियंत्रित टेलर की टक्कर से नेशनल हाईवे पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसा इतना भयावह था कि टेलर गाड़ी के ड्राइवर सहित कई लोगों को कुचलता चला गया. हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. कल्याणपुर (Kalyanpur) थाना पुलिस ने टेलर और चालक को हिरासत में ले लिया है.

Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर में कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे पर खड़ी गाड़ी में अनियंत्रित टेलर ने ऐसी टक्कर मारी की फॉर्च्यूनर सामने की गुमटी से जा टकराई. टेलर रफ्तार इतनी थी की उसने एक मोटरसाइकल को रौंदते हुए खाली प्लॉट में जा घुसा. मामला शनिवार दोपहर कल्याणपुर (Kalyanpur) थाना क्षेत्र के मलवां (Malwan) मोहन पेड़ा के सामने का है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने टेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है.

फॉर्च्यूनर गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे आशीष, हो गया हादसा

फतेहपुर के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के शांतिनगर (Shanti Nagar) के रहने वाले आशीष सिंह पुत्र विजय सिंह अपने ड्राइवर कोरसम निवासी सुशील सिंह चौहान (38) पुत्र गजराज सिंह चौहान के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से किसी काम से दिल्ली जा रहे थे. मलवां (Malwan) रुकने के बाद आशीष मिठाई लेने चले गए और बाहर निकलकर चाय पीने लगे.

आशीष का ड्राइवर सुशील गाड़ी में ही बैठा था तभी तेज़ रफ्तार टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. फॉर्च्यूनर में इतना जबर्दस्त झटका लगा की वो सामने की गुमटी से जा टकराई. टेलर मोटरसाइकल को रौंदता हुआ खाली प्लॉट में जा घुसा. घटना के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी के अंदर बैठे सुशील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही आसपास के चार अन्य लोग घायल हो गए. एम्बुलेंस की मदद की मदद से सुशील को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

नशे में टेलर चला रहा था ड्राइवर हो गया अनियंत्रित

मोहन पेड़ा (5) के सामने हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टेलर और चालक को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक चालक नशे की हालत में तेज़ रफ्तार से टेलर चला रहा था और अचानक वो अनियंत्रित हो गया अपना बचाव करने के चक्कर में वो कई लोगों को रौंदता चला गया. पूरी घटना में मामला दर्ज करते हुए कल्याणपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us