Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: साहब ने 50 हजार मांगे हैं नहीं सस्पेंड करा देंगे ! कांस्टेबल आत्महत्या मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे 

Fatehpur News: साहब ने 50 हजार मांगे हैं नहीं सस्पेंड करा देंगे ! कांस्टेबल आत्महत्या मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे 
फतेहपुर में सिपाही की मौत में कई चौंकाने वाले खुलासे: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) में एसपी की सुरक्षा में तैनात सिपाही के आत्महत्या करने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. अधिकारी जहां ऑनलाइन गेम की बात कह रहे हैं वहीं परिजन धमकी को वजह बता रहे हैं. 

Fatehpur Sipahi Suicide Case: यूपी के फतेहपुर में एसपी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल महेंद्र पाल की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह किराए के मकान में सिपाही ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि कांस्टेबल ऑनलाइन गेम में भारी रकम हारने से तनाव में था, वहीं परिजनों ने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

भाई का आरोप रिश्वत की मांग से कर लिया सुसाइट 

फतेहपुर (Fatehpur) में कांटेबल आत्महत्या में जहां ऑनलाइन गेम की बात आ रही है वहीं मृतक के बड़े भाई राजेंद्र कुमार पाल ने आरोप लगाया कि महेंद्र ने गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे उन्हें कई बार कॉल किया, लेकिन फोन साइलेंट पर होने के कारण वह कॉल रिसीव नहीं कर सके.

बाद में उनकी पत्नी के फोन पर महेंद्र का कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उसे शराब के नशे में देख लिया था और सस्पेंड करने की धमकी देते हुए 50 हज़ार की मांग की थी. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजेंद्र ने बताया कि महेंद्र ने उनसे पैसे मांगे थे, जिस पर उन्होंने 20 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे. इसके बावजूद कांस्टेबल ने शुक्रवार सुबह खुद को गोली मार ली.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

घटनास्थल और पुलिस की प्रारंभिक जांच

महेंद्र पाल सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था. शुक्रवार सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और करीब 10 बजे फायरिंग की आवाज सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर देखा गया तो कांस्टेबल का शव रक्तरंजित अवस्था में बेड पर पड़ा था. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal), अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई. 

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन जुआ और शराब की लत बनी मौत की वजह

सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कांस्टेबल महेंद्र पाल ऑनलाइन जुआ खेलता था और शराब का आदी था. जुए में बड़ी रकम हारने के कारण वह डिप्रेशन में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया. 

हालांकि, मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों को पुलिस ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us