BJP Vikram Singh : पूर्व विधायक विक्रम सिंह को क्यों हुई 2 साल की सज़ा.क्या जेल जाएंगें
On
फतेहपुर की सदर सीट से पूर्व में विधायक रहे विक्रम सिंह को एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2 साल महीने की सजा सुनाई है.सजा क्यों हुई,किस मामले में हुई आइए जानते हैं.युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में.
Fatehpur Vikram Singh : भाजपा नेता व पूर्व विधायक विक्रम सिंह को फतेहपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 2 साल की सज़ा सुनाई है. जिस मामले में विक्रम सिंह समेत उनके चार समर्थकों को यह सजा हुई है, वह मामला साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान का है.
क्या हुआ था...

इस मामले में बूथ पर तैनात सिपाही आदेश कुमार ने विक्रम सिंह पर मतदान बाधित करने, सरकारी काम में बाधा डालने और मतदानकर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था.आठ साल से ये मुकदमा चल रहा था.
विक्रम सिंह के साथ ही उनके तीन समर्थकों कमल किशोर, अमित तिवारी, बच्चा तिवारी को सजा सुनाई गई है. हालांकि सजा 3 साल से कम होने पर सभी को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी.
Tags:
Related Posts
Latest News
07 Oct 2026 16:11:45
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
