Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:विहिप बजरंग दल द्वारा गरीबों की बस्ती में किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..बिन माँ के ग़रीब बच्चे की मदद के लिए आगे आया बजरंग दल.!

फतेहपुर:विहिप बजरंग दल द्वारा गरीबों की बस्ती में किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..बिन माँ के ग़रीब बच्चे की मदद के लिए आगे आया बजरंग दल.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शहर की ग़रीब,दलित बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोंगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों द्वारा दवाएं बांटी गई..पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गरीबों की बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर विश्वहिन्दू बजरंग दल ने मानवता का सन्देश दिया।यह शिविर शहर के राधानगर के पास बसी दलित बस्ती विनोबा नगर में आयोजित हुआ।जिसमें सैकड़ो की तादात में लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा इलाज कराया।

ये भी पढ़े-राजनीति:उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुई उपचुनाव की घोषणा..जाने कौन कौन सी हैं वह सीटें और अब तक किसका था कब्ज़ा.!

आपको बता दे कि इन दिनों विहिप बजरंग दल पूरे देश मे सेवा सप्ताह मना रहा है।इसी क्रम में शनिवार को इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

इस शिविर में उपस्थित जिला अस्पताल के डॉक्टर आर एन त्रिपाठी और उनकी मेडिकल टीम द्वारा मरीज़ो का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

बिन माँ के ग़रीब बच्चे के लिए आगे आया बजरंग दल...

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

इसी स्वास्थ्य शिविर में गुम सुम एक किनारे में खड़े एक सात या आठ साल के बच्चे के ऊपर विहिप के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय की नज़र पड़ी तो उसको उन्होंने अपने पास बुलाया और उसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि बच्चे का नाम मिथलेश है और इस बच्चे की माँ देहांत हो चुका है और इसका पिता आर्थिक स्थित बद्तर होने के चलते अर्ध विछिप्त हो गया है जिसके चलते इस बच्चे का पालन पोषण ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है और हालात यहाँ तक खराब है कि बच्चे को कई कई दिनों तक भरपेट दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है।इसके बाद विहिप के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय और बजरंग दल जिला संयोजक शानू सिंह ने बच्चे का नाम नज़दीकी प्राथमिक पाठशाला में लिखवाया और बच्चे के भोजन आदि की तात्कालिक व्यवस्था अपनी तरफ़ से की।बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह ने लोगों से इस बच्चे की मदद के लिए आगे आने की अपेक्षा की है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बाढ़ का कहर-राहत कैंपो में पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा-'हालात ख़राब हैं'!

इस स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से विहिप के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय और बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह के अलावा विजय शंकर,गोरे सिंह,जीतू,ब्रजेश सिंह,आशीष गुप्ता,विनोबानगर खण्ड संयोजक अभिषेक सहित आधा सैकड़ा विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us